rajasthanone Logo
Chandra Gochar: दृक पंचांग के अनुसार, आज रात 12 बजकर 30 मीनट पर वृश्चिक राशि में चंद्रमा का गोचर हो जाएगा। चंद्रमा के नीच राशि में जाने से कुछ राशि के जातकों को सावधान रहना होगा, क्योंकि इस दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Chandra Gochar: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रह आज यानी 2 मई की रात को तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आपको बता दें कि जो वृश्चिक राशि है वह चंद्रमा की नीच राशि है, यानी इस राशि में चंद्रमा का बल बिल्कुल क्षीण हो जाता है। दृक पंचांग के अनुसार, आज रात 12 बजकर 30 मिनट पर वृश्चिक राशि में चंद्रमा का गोचर हो जाएगा। चंद्रमा के नीच राशि में जाने से कुछ राशि के जातकों को सावधान रहना होगा, क्योंकि इस दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए इस खबर में जानते हैं कि चंद्रमा के गोचर करने से किन-किन राशि के लोग परेशान हो सकते हैं।

मेष राशि- चंद्रमा के नीच राशि में प्रवेश करने से मेष राशि वाले जातकों के मन में अचानक परिवर्तन देखने को मिल सकता है। क्योंकि चंद्रमा का गोचर आपके अष्टम भाव में हो रहा है। इस दौरान आपके भाव अनिश्चितता और अचानक होने वाले परिवर्तनों का कारक माना जाता है। चंद्रमा इस दौरान मेष राशि वालों को बेचैन कर सकते हैं। साथ ही साथ इस दौरान आप तनाव भी महसूस कर सकते हैं। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको ऑफिस में सतर्क रहना होगा। इस दौरान आप कोई भी कार्य कल पर न छोड़े वरना दिक्कत हो सकती है। यदि आप वाहन चलाकर ऑफिस या कहीं जाते हैं तो इन तीन दिनों में सावधानी से वाहन चलाएं वरना दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर थोड़ा कठिन रहने वाला है क्योंकि मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर छठे भाव में होने वाला है। यह जो भाव होता है शत्रुओं से संबंधित माना जाता है। ऐसे में आपके जो भी शत्रु पक्ष हैं वह सक्रिय हो सकता है। सात ही साथ जिन पर आप ज्यादा भरोसा करते हैं वो ही आपको धोखा दे सकते हैं। इसलिए इस दौरान आप किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। अगले तीन तीन तक किसी भी तरह के वाद-विवाद की स्थिति से बचें वरना मान-सम्मान की हानि हो सकती है।

धनु राशि- चंद्रमा का गोचर धनु राशि वालों के हानि भाव यानी द्वादश भाव में होने वाला है। इस दौरान आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही साथ अचानक खर्चे भी बढ़ सकते हैं। आपका बजट बिगड़ सकता है। इसलिए आप इस दौरान आर्थिक मामलों को लेकर ज्यादा से ज्यादा सतर्क रहें और किसी को उधार देने से बचें।

यह भी पढ़ें- Lakshmi Narayan Rajyog 2026: मई महीने के अंत में 3 राशियों का बदलेगा भाग्य, बन रहा है लक्ष्मी नारायण राजयोग

5379487