rajasthanone Logo
Buddha Purnima: वैदिक पंचांग के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन कुछ ऐसे खास उपाय होते हैं जिन्हें करने से घर में शांति आती है। साथ ही साथ में समृद्धि बनी रहती है।

Buddha Purnima: हिन्दू धर्म में बुद्ध पूर्णिमा का खास महत्व बताया गया है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। वैदिक पंचांग के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन कुछ ऐसे खास उपाय होते हैं जिन्हें करने से घर में शांति आती है। साथ ही साथ में समृद्धि बनी रहती है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से घर ने शांति बनी रहती है। तो आइए जानते हैं कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन कौन से उपाय करने चाहिए।

पीतल का हाथी

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा के दिन यदि आप घर पर पीतल का हाथी लेकर आते हैं तो आपके घर में ताकत और स्थिरता आती है। इसके साथ ही घर से नकारात्मक ऊर्जा कम हो जाती है। वस्तु के हिसाब से भी घर में पीतल का हाथी लाना शुभ माना गया है। इससे घर का माहौल शांत भी हो जाता है।

बुद्ध की मूर्ति

वस्तु शास्त्र के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा के दिन बुद्ध का मूर्ति लाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि बुद्ध का मूर्ति लाने से घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही साथ घर में रौनक भी बना रहा है। मन शांत रहता है । बुध की प्रतिमा घर में ऊंची स्थान पर रखना चाहिए, ऐसे में घर से खुशहाली बनी रहती है।

चांदी का सिक्का

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चांदी को चंद्रमा से जोड़ा जाता है। चंद्रमा को मन का कारक भी माना जाता है। यानि बुद्ध पूर्णिमा के दिन चांदी के सिक्के को घर में लाने से धन समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही साथ आर्थिक तंगी से मुक्ति भी मिल जाती है। आप पूजा करने के बाद चांदी के सिक्के को तिजोरी वाले स्थान पर रख सकते हैं इससे तिजोरी कभी भी खाली नहीं रहती है।

5379487