Akshaya Tritiya 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्षय योग बहुत ही शुभ और फलदायी माना गया है। क्योंकि अक्षय का मतलब ही होता है जो कभी खत्म न हो यानी इस योग में किए गए कार्य का फल लंबे समय तक मिलता है। और कभी खत्म नहीं होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्षय योग का निर्माण तब होता है जब सूर्य और चंद्रमा अपनी उच्च राशि में विराजमान होते हैं।
दृक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य 19 अप्रैल को अपनी उच्च राशि में रहेंगे और चंद्रमा भी अपनी उच्च राशि वृषभ में होंगे। ऐसे में अक्षय तृतीया के दिन इस योग के बनने से कई राशि के जातकों को धन-दौलत की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही साथ उनके जीवन में सफलता और समृद्धि दस्तक देगी। तो आइए इस खबर में जानते हैं आखिर किन-किन राशियों के लिए अक्षय योग शुभ फलदायी रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए अक्षय योग आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जो आगे चल कर बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। कारोबारियों के लिए यह समय सबसे अच्छा रहेगा। इस दौरान आप सभी फैसले लेने में सक्षम रहेंगे, जिससे निवेश भी करते हैं तो आपको लाभ मिलने की संभावना है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही ज्यादा अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति की बात करें तो यह समय बहुत ही ज्यादा अच्छी रहने वाली है। इस दौरान आपके आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। अगर आप जमीन, घर या फिर वाहन खरीदना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार का पूरा सहयोग मिलने वाला है। ज्योतिषियों का कहना है कि हर कार्य में सफलता मिलने का संकेत मिल रहा है।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए अक्षय योग काफी शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपकी किस्मत आपके पक्ष में रहेगी। आप जिस चीज को पसंद करेंगे वह आपकी हो सकती है। लेकिन मन में नकारात्मक ख्याल न रखें। भविष्य में आपको लगातार फायदा होते हुए दिखाई दे रहा है।









