rajasthanone Logo
Akshaya Tritiya 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार,  आखा तीज यानी अक्षय तृतया का पर्व इस साल बहुत ही शुभ संयोग में मनाया जाएगा।

Akshaya Tritiya 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार,  आखा तीज यानी अक्षय तृतया का पर्व इस साल बहुत ही शुभ संयोग में मनाया जाएगा। लेकिन लोगों के मन में यह कन्फ्यूजन बना हुआ है कि अक्षय तृतीया किस दिन मनाई जाएगी। यानी 19 अप्रैल को या फिर 20 अप्रैल को मनेगा। क्योंकि अक्षय तृतीया सनातन धर्म का एक बहुत ही शुभ और पुण्यफलदायी पर्व माना गया है। 

कब है अक्षय तृतीया

वैदिक पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया का जो पर्व है वह 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन आप सोना-चांदि खरीद सकते हैं। इसके साथ ही इस दिन कुछ ऐसे भी उपाय हैं जिन्हें करने से घर में सालों भर मां लक्ष्मी का आगमन रहता है।

अक्षय तृतीया पर करें यह उपाय

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप अक्षय तृतीया के दिन कुछ उपाय करते हैं तो इससे घर में सुख-शांति आती है और मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं। इस दिन आपको सत्यनारायण भगवान की कथा करवाना चाहिए। इसके साथ ही विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा भी करनी चाहिए। मान्यता है कि भगवान विष्णु की पूजा करने से धन-संबंधित सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही घर में समृद्धि बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- Shani Nakshtra Parivartan 2026: अक्षय तृतीया से पहले बदलेगा इन राशियों का भाग्य, शनि देव बना देंगे धनवान

5379487