rajasthanone Logo
Akshay Tritiya 2026 : ज्योतिषीय गणना के अनुसार, अक्षय तृतीया का पर्व पर कई शुभ और राजयोग बनने वाला है। यह राजयोग कई दशको बाद बनने वाला है। जिसके कारण इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है।

Akshay Tritiya 2026 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2026 में अक्षय तृतीया का पर्व बहुत ही शुभ और फलदायी माना जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, अक्षय तृतीया का पर्व पर कई शुभ और राजयोग बनने वाला है। यह राजयोग कई दशको बाद बनने वाला है। जिसके कारण इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मन के कारक ग्रह चंद्रमा अपनी उच्च राशि में प्रवेश करेंगे।

ज्योतिषियों के अनुसार, चंद्रमा का उच्च राशि वृषभ है इसलिए 19 अप्रैल को चंद्रमा 12 बजकर 32 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। यह गोचर ब्रह्मांड में एक ऐसी सकारात्मक ऊर्जा पैदा करेगा, जो कई राशियों के लिए बंद किस्मत के ताले खोल सकता है।

विशेष रूप से तीन राशियों के लिए यह समय आर्थिक उन्नति और करियर में बड़ी छलांग लगाने का है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि आखिर चंद्रमा के उच्च राशि में प्रवेश करने से किन-किन राशियों को लाभ मिलने वाला है। इसके साथ ही चंद्रमा किन-किन राशियों के बंद किस्मत के दरवाजे खोल सकते हैं।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा के राशि परिवर्तन करने से तीन ऐसी राशियां हैं जिन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। इस दौरान इनके बिगड़े हुए कार्य भी बनने लगेंगे। साथ ही साथ कारोबार में वृद्धि होने के संकेत मिलेंगे। वे राशियां इस प्रकार हैं-

वृषभ राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा का उच्च राशि वृषभ माना गया है। ऐसे में उच्च राशि में प्रवेश करके वृषभ राशि वाले जातकों के लग्न भाव में गोचर करेंगे। चंद्रमा के गोचर करने से इन लोगों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगा। रुके हुए कार्य गति में आएगा और साथ ही साथ धन की प्राप्ति के प्रबल योग भी बन रहे हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए चंद्रमा का उच्च राशि में जाना वरदान के समान साबित हो सकता है क्योंकि कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा है। ऐसे में स्वामी का उच्च होना बहुत ही शुभ माना गया है। जो लोग नौकरीपेशा कर रहे हैं उनको पदोन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही साथ मानसिक शांति का अनुभव भी हो सकता है।

कन्या राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कन्या राशि वाले जातकों के भाग्य स्थान पर चंद्रमा की मौजूदगी रहेगी। ऐसे में निवेश से मोटा मुनाफा हो सकता है। जो लोग पैतृक संपत्ति से धन कमाना चाहते हैं उन्हें अच्छा धन लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद भी सुलझ जाएंगे। आप नई योजनाओं में सफलता भी हासिल कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर इन चीजों का दान करने से बदल जाएगी तकदीर, रातों-रात बन सकते हैं अमीर

5379487