Akshaya Tritiya 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। आपको बता दें कि यह पर्व हिंदू धर्म में बहुत ही खास माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया दान बहुत ही ज्यादा फलदायी माना जाता है। इसलिए इस दिन लोग दान-पुण्य के साथ सोना भी खरीदते हैं।
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल यानी 2026 में अक्षय तृतीया का पर्व पिछले कई दशकों की तुलना में सबसे ज्यादा प्रभावशाली माना जा रहा है। क्योंकि इस साल के अक्षय तृतीया के दिन पंच महापुरुष राजयोग का निर्माण हो रहा है। साथ ही साथ कई राजयोग भी बन रहा है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि अक्षय तृतीया के दिन कौन-कौन से राजयोग बन रहे हैं और इसका प्रभाव किन-किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
अक्षय तृतीया शुभ तिथि व मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया तिथि दो दिनों तक व्याप्त रहेगी, लेकिन उदया तिथि के कारण पर्व रविवार को ही मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया का प्रारंभ 19 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजकर 49 मिनट से तृतीया तिथि की शुरुआत हो रही है और समाप्ति अगले दिन यानी 20 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। ऐसे में पूजा के लिए जो शुभ मुहूर्त रहेगा वह सुबह के 10 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर के 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। पूजा के लिए कुल अवधि की बात करें तो 1 घंटा 31 मिनट तक रहेगा।
अक्षय तृतीया पर बनेगा 5 महासंयोग
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्षय तृतीया पर ग्रहों की स्थिति बहुत ही खास मानी जा रही है जो एक नई शुरुआत के लिए अमृतकारी मानी जा रही है। इस दिन गजकेसरी योग बन रहा है जो गुरु और चंद्रमा की युति से बनेगा। इस योग के बनने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
अक्षय तृतीया के दिन त्रिपुष्कर योग भी बनने वाला है। इस योग में कोई भी निवेश करते हैं तो उसका तीन गुना फल मिलता है। साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का भी निर्माण होगा। इस योग में शुरू किया गया हर कार्य में सफलता हाथ लगती है।
ज्योतिषियों का मानना है कि अक्षय तृतीया पर शश योग और मालव्य योग के साथ रवि योग भी बन रहा है। जो लोग इस शुभ योग में कार्य करते हैं उनके करियर और विलासिता में वृद्धि होती है। साथ ही साथ मान-सम्मान और आरोग्य की प्राप्ति होती है। जो यह सबसे ज्यादा शुभ और उत्तम माना गया है।
सोना खरीदने का शुभ समय
वैदिक पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया पर खरीदारी का बहुत ही ज्यादा महत्व होता है। इसलिए अक्षय का अर्थ है जिसका कभी क्षय न हो। आपको बता दें कि इस दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त सुबह के 10 बजकर 49 मिनट से लेकर 20 अप्रैल की सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक है। इस दिन आप सोना चांदी के अलावा पीतल के बर्तन, जमीन या फिर वाहन खरीद सकते हैं।
अक्षय तृतीया पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत
ज्योतिषियों के अनुसार, साल 2026 में पड़ने वाला अक्षय तृतीया का पर्व ग्रह गोचर के लिहाजे से बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दिन मेष, वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए धन के नए द्वार खुल सकते हैं। साथ ही साथ यह दिन विशेषकर व्यापारियों के लिए बहुत ही विशेष दिन माना गया है।
यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर इन चीजों का दान करने से बदल जाएगी तकदीर, रातों-रात बन सकते हैं अमीर










