Aaj Ka Rashifal: 9 जुलाई को बुधवार यानी गणपति की पूजा आराधना का दिन है। इस दिन श्री गणेश की पूजा करने से जीवन में आने वाली विघ्न बाधाएं दूर होती हैं। भारतीय ज्योतिष के अनुसार 9 जुलाई दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत लाभकारी तथा कुछ के लिए मुश्किलों भरा हो सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों का 9 जुलाई का दिन कितना उतार चढ़ाव वाला रहेगा।
मेष राशि
मेष राशि वालों के करियर में टर्निंग प्वाइंट का प्रबल योग बन रहा है। सफल होने के संयोग के कारण सही जगह निवेश करेंगे। लेकिन आपको अनावश्यक व्यय से बचना चाहिए।
वृषभ राशि
वृषभ वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपको तरक्की के अवसर मिलेंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। प्रेम प्रसंग और प्रगाढ़ होंगे।
मिथुन राशि
आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए खुशनुमा बीतने वाला है। इस राशि के जातक योजना बनाकर अपना काम करने में सफल होंगे। व्यावसायिक और व्यक्तिगत जीवन में बेहतर तालमेल के योग हैं। अपने बजट का फिर से मूल्यांकन करना लाभकारी होगा।
कर्क राशि
ये समय कर्क राशि वालों के लिए बहुत लाभकारी है। समाज में भरपूर सम्मान मिलने के योग हैं। अपनी आर्थिक योजनाओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। धन संबंधी मामलों में दूसरों पर अंध भरोसा करने से बचें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए खुशहाली सामने खड़ी दिखेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यावसायिक जीवन में योजना बताने की जरूरत है। नेटवर्किंग के जरिए भी लाभ मिलने के योग हैं।
कन्या राशि
इस राशि के जातकों को धन संबंधी मामलों में बहुत सतर्क रहने की ज़रूरत है। अपने खर्चों पर लगाम लगाएं। बिना सोचे समझे कहीं पैसा न लगाएं। संभव हो तो आर्थिक विशेषज्ञ से सलाह लें।
तुला राशि
तुला राशि वालों का समय अच्छा चल रहा है। ये बढ़िया समय है अपने साथी के साथ बेहतर तालमेल बनाने का। अविवाहित जातकों के विवाह के भी योग बनेंगे।
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों को बहुत संयम और जिम्मेदारी से अपना काम करने की ज़रूरत है। अपने गोल में बदलाव का निर्णय अच्छे परिणाम दिलाने मे सहायक होगा। अपने काम पर सावधानी पूर्वक फोकस करें, सफलता मिलेगी।
धनु राशि
धनु राशि वालों को अपनी क्षमताओं का दुरुपयोग करने से बचना चाहिए साथ ही धैर्य बनाए रक्खें। प्रेम प्रसंग में इगो को छोड़ना बेहतर परिणाम देगा। अपना माइंडसेट क्लियर रखें। साथ ही बजट को पुनः व्यवस्थित करें।
मकर राशि
इस राशि के जातक अपनी मेहनत के बूते सफलता की ओर अग्रसर हैं। मदद करने वाले का आभार प्रकट करने से न चूकें। अपने गोल पर पूरा फोकस करें, सफलता के रास्ते खुलेंगे।
कुंभ राशि
इस राशि के जातकों को अपनी पुरानी योजनाओं पर पुनः काम करना चाहिए। व्यावसायिक जीवन में धैर्य से काम लें। नौकरी में समस्या आ सकती है पर ध्यान देने पर सफलता के रास्ते खुलेंगे। आज आपकी लव लाइफ में खुशहाल दिन गुजरने वाला है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को आज बहुत सोच समझ कर कोई फैसला लेना चाहिए। बिना सोचे-समझे कहीं निवेश न करें। अपनी समस्याओं के बारे में शांत चित्त होकर विचार करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की ज़रूरत है।
ये भी पढ़ें...Mahadev mantra : सावन में इन 3 मंत्रों का जाप नहीं किया तो हो सकता है बड़ा नुकसान...7 दिनों में बदल जाएगी किस्मत