Aaj Ka Rashifal: 25 जून 2025 को आषाढ़ माह की अमावस्या तिथि पड़ रही है, जो ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष मानी जाती है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल में हो रहे बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा। आज कर्क और कन्या राशि को व्यापार में लाभ मिलेगा। अन्य राशियों के लिए भी शुभ संकेत है। आइए जानते हैं आज के राशिफल में आपकी राशि के लिए क्या संदेश है।
मेष राशि
आपको अपने खानपान पर नियंत्रण रखना होगा। नहीं तो स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। दिखावे की दुनिया से दूर रहे। वरना मानसिक तनाव होगा। संतान के विवाह में देरी के कारण चिंता होगी।
वृषभ राशि
बुधवार का दिन आपके लिए व्यस्तताओं से भरा रहेगा। आज आपको पूरी तरह से स्थिर होकर काम करने की जरूरत है। ऐसा नहीं होने पर अच्छे अवसर भी हाथ से जा सकते हैं। यात्रा का आयोजन सफल नहीं होगा।
मिथुन राशि
आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक है। आप खुद को आज ऊर्जावान महसूस करेंगे। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे और मनपसंद कपड़े पहनने का मौका भी मिलेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा।
कर्क राशि
चंद्रमा आपके बारहवें भाव में होगा। जिससे आज आपका मन शांत नहीं होगा। पारिवारिक मतभेद भी हो सकते है। इसलिए कोई काम करने से पहले उसके बारे में सोचे विचारे। स्वास्थ समस्या आ सकती है। अनावश्यक धन खर्च तथा स्वाभिमान को चोट पहुंचने की संभावना रहेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि कल का राशिफल संकेत कर रहा है कि आप बहुत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं। आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आज भावनाओं में बह सकते है नियंत्रण रखे। व्यापार में परेशानी आ सकती है।
कन्या राशि
दिनचर्या में अचानक आए बदलाव से व्यक्तिगत कामों में रुकावट आ सकती है। जरूर काम को आप टाल सकते है। पारिवारिक माहौल सही रहेगा और किसी शुभ या मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है।
तुला राशि
आज आपकी धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में रुचि बढ़ सकती है। विदेश जाने वाले के लिए अच्छा मौका है। संतान के प्रति चिंता सता सकती है। बेवजह की बहस से दूरी बनाकर रखें। आर्थिक रूप से कुछ अचानक खर्च सामने आ सकते हैं।
वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यापार में निवेश करने के योग बन सकते है। वाणी और व्यवहार पर आज संयम रखना आवश्यक है। दैनिक कामों के अतिरिक्त नए काम हाथ में लेना उचित नहीं है। धन की प्राप्ति होगी।
धनु राशि
आज आप सामाजिक आयोजनों, पार्टी या पिकनिक में शामिल हो सकते है। आज के दिन वस्त्र की भी प्रधानता होगी। मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों में समय बितेगा । नए लोगों से मुलाकात होगी। परिवार का माहौल खुशियों भरा होगा।
मकर राशि
कार्यक्षेत्र और आर्थिक मामलों में शुभ संकेत मिलने वाले है। व्यापार से जुड़े फैसलों के लिए दिन शुभ रहेगा और लेन-देन या बकाया राशि की वसूली में सफलता मिल सकती है। कानूनी प्रक्रिया से बचे।
कुंभ राशि
आप अपने समय का सदुपयोग करे। अपनी संगति को बदले। दूसरों की सफलता से न जले। अपनी छोटी सोच को बदले। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।
मीन राशि
चंद्रमा की स्थिति चौथे घर में होगी। अपने जरूरी कागजात को संभाल कर रखें। पारिवारिक माहौल न बिगड़े, इसके लिए वाद-विवाद टालें। आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
ये भी पढ़ें...kaal Sarp Dosh Upay: कुंडली में कैसे बनता है कालसर्प दोष, जानिए इसके लक्षण और उपाय