rajasthanone Logo
Jaisalmer water crisis: जैसलमेर ग्राम पंचायत रासला कई सालों से पानी की बूंद के लिए तरस रही है। जिस कारण आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नीचे पढ़ें...

Jaisalmer water crisis: ग्राम पंचायत रासला से गंभीर समस्या सामने आई है। बता दें कि यहां खुदाबक्श फकीर की ढाणी पिछले 9 सालों पानी नहीं आ रहा है।  इस कारण यहां के लोगों का जीवन बेहद बहुत गंभीर होता जा रहा है।

आपको बात दें कि यहां रहने वाली करीब 40 घरों की आबादी के साथ-साथ भेड़, बकरी और गाय को भी पानी की एक बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। मजबूरी में गाँव वालों को अपने पशुओं और खुद की प्यास बुझाने के लिए  2000 रूपये के महंगे दाम पर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। जिस के कारण उन पर भारी आर्थिक भार पड़ रहा है। 

गांव वालों ने बताया कि जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण गाँव की पेयजल व्यवस्था इतने सालों से बेपटरी है और इसका किसी को कोई ध्यान नहीं हैं। वहीं, सरकार की बात करें तो एक तरफ सरकार हर घर नल से जल पहुंचाने के बड़े-बड़े दावे कर रही है। 

वहीं, दूसरी तरफ रासला पंचायत की इस ढाणी के लोग आज भी बुनियादी सुविधा यानी पीने के पानी से भी वंचित हैं। इस समस्या से परेशान गांव के लोगों का कहना है कि सरकार हमारी समस्या को समझे और साथ ही इन बेजुबान पशुुओं का भी ध्यान रखे और इस समस्या का कोई निदान करे। 

5379487