rajasthanone Logo
Rajasthan Crime News: जयपुर में नशेड़ी ऑटो ड्राइवर ने बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मारा, जिसके बाद गुस्साई महिला ने चप्पल से की जमकर धुनाई कर दी। जानें पूरी खबर।


Rajasthan Crime News: जयपुर में 28 नवंबर (शनिवार) दोपहर नशे में धुत्त ऑटो ड्राइवर ने पास से गुजर रही महिला को थप्पड़ मार दिया और अश्लील कमेंट किए। ऐसे में गुस्से में महिला ने ड्राइवर को जमकर चप्पल से पीटा। वहीं हंगामे की सूचना पर पहुंची शिप्रापथ थाना पुलिस ने नशे में धुत्त मिले ड्राइवर को अरेस्ट कर ऑटोरिक्शा को जब्त किया है।

बुजुर्ग महिला को पहले थप्पड़ मारा था

SHO (शिप्रापथ) हितेश शर्मा ने बताया कि दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार दोपहर एक ऑटोरिक्शा लेकर ड्राइवर खड़ा था। शराब के नशे में धुत ऑटो ड्राइवर ने वहां से निकल रही बुजुर्ग महिला पर अश्लील कमेंट किया। विरोध करने पर नशे में धुत्त ड्राइवर ने थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद गुस्साई महिला ने अपने पैर से चप्पल उतारकर ऑटो ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। 

लोगों ने भी ऑटोरिक्शा ड्राइवर की पिटाई की

बता दें कि महिला से अभ्रदता करने का पता चलने पर लोगों ने भी ऑटोरिक्शा ड्राइवर की पिटाई कर दी। हंगामे की सूचना पर शिप्रापथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शराब के नशे में मिले ड्राइवर को अरेस्ट कर ऑटोरिक्शा को जब्त कर लिया है।

5379487