Nagaur 6 lane highway: राजस्थान के अजमेर और नागौर क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब क्षेत्र के लोगों को अजमेर से नागौर पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। दरअसल, सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए माकड़वाली और आसपास के इलाकों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए यह बदलाव किया है। जिसमे भैरू वाड़ा (भैरवाड़ा) तिराहे से नागौर हाईवे तक 6-लेन सड़क बनाया जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि सरकार इस प्रोजेक्ट के लिए 14.57 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।
हाईवे बनने के बाद बढ़ेगा उद्योग
बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। गौरतलब है की इस सड़क के दोनों तरफ ड्रेन, डिवाइडर और फुटपाथ भी बनाए जाएंगे। इस फुटपाथ पर पैदल चलने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही पृथ्वीराज नगर से रातीढ़ोर-चौपासागर होते हुए नौसर घाटी तक 200 फीट चौड़ी मास्टर प्लान सड़क बनाने का निर्देश भी जारी हो चुके हैं। इसके बनने के बाद लोगों को पार्क, सड़क, उद्योग में मदद मिलेगी। माकड़वाली को भविष्य में आईटी और औद्योगिक गतिविधियों का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी है. यहां 80 बीघा भूमि पर अत्याधुनिक आईटी पार्क विकसित किया जा रहा है
जाम से मिलेगी राहत
इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने पर नौसर घाटी से माकड़वाली होते हुए पुष्कर-नागौर हाईवे तक आवागमन के लिए नया रास्ता उपलब्ध होगा। जिससे शहर के मौजूदा मार्गों पर यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। यातायात के करीब 25 मिनट के जाम से भी छुटकारा मिल सकेगा। हालांकि इसके तैयार होने की अभी तक कोई तारीख सामने नहीं आई है।






