Ajmer 6 lane highway: राजस्थान के अजमेर और नागौर क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब क्षेत्र के लोगों को अजमेर से नागौर पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। दरअसल, सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए माकड़वाली और आसपास के इलाकों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए यह बदलाव किया है, जिसमे भैरूवाड़ा (भैरवाड़ा) तिराहे से नागौर हाईवे तक 6-लेन सड़क बनाया जा रहा है खास बात यह की इसमें सरकार 14.57 करोड़ रुपये खर्च कर रही है
बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। गौरतलब है की इस सड़क के दोनों तरफ ड्रेन, डिवाइडर और फुटपाथ भी बनाए जाएंगे। इसके साथ ही पृथ्वीराज नगर से रातीढ़ोर-चौपासागर होते हुए नौसर घाटी तक 200 फीट चौड़ी मास्टर प्लान सड़क बनाने का निर्देश भी जारी हो चुके हैं। इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने पर नौसर घाटी से माकड़वाली होते हुए पुष्कर-नागौर हाईवे तक आवागमन के लिए नया रास्ता उपलब्ध होगा जिससे शहर के मौजूदा मार्गों पर यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। हलांकि इसे कब तक तैयार किया जायेगा अभी तक इसकी कोई तरीख सामने नहीं आयी है।
माकड़वाली बनेगा आईटी और औद्योगिक गतिविधियों का हब
आपको बता दें कि माकड़वाली भविष्य में आईटी और औद्योगिक गतिविधियों का केंद्र बनने वाला है। यहां 80 बीघा जमीन पर आईटी पार्क और इसके समीप 114 बीघा में इंडस्ट्रियल एरिया विकसित किया जाएगा। इससे निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। माकड़वाली में 12 करोड़ रुपए की लागत से मल्टीपर्पज स्टेडियम बनाया जा रहा है। करीब 80 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं के अलावा सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे। ऐसे में 6 लेन हाईवे माकड़वाली में रहने वाले आम जान को ही नहीं बल्कि आस पास के क्षेत्रों को भी इसका पुर फयदा होगा।
इसके अलावा 28 करोड़ रुपए की लागत से कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें 1400 से अधिक लोगों की क्षमता वाला सभागार, कैफेटेरिया, रेस्टोरेंट और आधुनिक कॉन्फ्रेंस स्पेस होगा। पुष्कर घाटी पर यातायात का दबाव कम करने के लिए वरुण सागर से पुष्कर तक केबलकार मार्ग विकसित करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।







