Udaipur Electricity Cut: उदयपुर शहर के लोगों को गुरुवार (2 जुलाई) को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। अजमेर विद्युत वितरण निगम (एवीवीएनएल) की ओर से विद्युत लाइनों के रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के चलते शहर के 15 से ज्यादा इलाकों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। आइए जानते हैं किन इलाकों में किस समय बिजली नहीं आएगी।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Petrol Price: राजस्थान में ईंधन हुआ सस्ता, पेट्रोल ₹105.02 और डीजल ₹90.41 प्रति लीटर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अजमेर विद्युत वितरण निगम (एवीवीएनएल) के अनुसार, सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। ऐसे में लोगों को सलाह है कि वे अपना काम निर्धारित समय के मुताबिक करल लें ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
यह जगहें होंगी प्रभावित
ओल्ड सिटी के जगदीश चौक, भटियानी चौहट्टा, रंग निवास, मुखर्जी चौक, कालाजी गोराजी, आरएमवी स्कूल क्षेत्र, बापू बाजार, मेवाड़ मोटर्स, देहलीगेट, रावजी का हाटा, वारियों की घाटी, उदियापोल, कैलाश कॉलोनी, सिंधी बाजार और सूरजपोल सहित आसपास के क्षेत्र