rajasthanone Logo
Udaipur DLC Rate: उदयपुर में प्रॉपर्टी खरीदने वालों को बड़ा झटका लगने वाला है। आपको बता दें कि डीएलसी रेट बढ़ने से रजिस्ट्री खर्च बढ़ेगा।

Udaipur DLC Rate: उदयपुर शहर में अब अपना आशियाना बनाना या जमीन में निवेश करना और महंगा हो गया है। राज्य सरकार के ई-पंजीयन पोर्टल के तहत अब लागू संशोधित व्यवस्था के तहत जिलेभर में डीएलसी (डिस्ट्रिक्ट लेवल कमेटी) दरों में 2 से 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। वित्तीय वर्ष की शुरुआत में अप्रैल में लागू हुई 10 फीसदी की फ्लैट बढ़ोतरी के बाद, जिला प्रशासन और पंजीयन विभाग के री-सर्वे के आधार पर यह दूसरी बड़ी वृद्धि है। इस बढ़ोतरी का सबसे व्यापक असर यूडीए के नए पेराफेरी वाले क्षेत्र और कमर्शियल कॉरिडोर पर पड़ा है। डबोक, बलीचा, तीतरडी, शोभागपुरा, भुवाणा और 100 फीट रोड जैसे तेजी से विकसित हो रहे इलाकों में पुरानी सरकारी दरों और बाजार मूल्य (मार्केट रेट) के बीच बड़ा अंतर था, जिसे पाटने के लिए दरों में 2 से 40 फीसदी तक का उछाल आया है। इसके साथ ही स्टाम्प ड्यूटी पर सरचार्ज में 3 फीसदी का इजाफा होने से अब हर तरह के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन (रजिस्ट्री) और यूडीए के भू-रूपांतरण (लैंड कन्वर्जन) शुल्क का बजट बढ़ गया है।

जानें अपने क्षेत्र की डीएलसी दरों में कितनी हुई बढ़ोतरी

- पेरीफेरी व नया विस्तारः डबोक (एयरपोर्ट रोड), बलीचा, तीतरड़ी, प्रताप नगर, कविता, मदार, ईसवाल, अंबावगढ़ विस्तार, सीसारमा, कोड़ियात, सेठजी की कुंडाल, देबारी, उमरड़ा में 25% से 40% वृद्धि।

- प्राइम कमर्शियल व रेसीडेंशियल हबः शोभागपुरा, भुवाणा (मुख्य मार्ग), 100 फीट रोड, सुखेर, न्यू नवरत्न, पंचवटी, फतहपुरा, हिरण मगरी (सेक्टर 3 से 14), सवीना मेन रोड, गोवर्धन विलास में 15% से 30%। चांदपोल, हाथीपोल, जगदीश चौक, घंटाघर, शहर के संकरे मार्ग में कमर्शियल (जहां 60 फीट सड़क नहीं है) में 10% से 15%।

- ग्रामीण कस्बे व तहसील मुख्यालय (हाईवे फॉर्मूला): मावली, गोगुंदा, खेरवाड़ा, बावलवाड़ा, कानोड़, भींडर, सनवाड़, सायरा, घासा, नयागांव, कुराबड़, ऋषभदेव, वल्लभनगर (हाईवे से 100 मीटर दायरा) में 5% से 10% वृद्धि। विशेष ग्रामीण व आदिवासी अंचल (अधिकतम न्यूनतम स्लैब): वाड़ा व ढीकली (15%), झाड़ोल व फलासिया (5% से 10%), कोटड़ा में 2% से 15%।

जानें प्रमुख बातें

- समिति अध्यक्ष व जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल के अनुसार 60 से 100 फीट चौड़ी सड़कें नहीं होने वाले अंदरूनी इलाकों में दरें नहीं बढ़ाई गई हैं। वॉल सिटी के 17 वार्डों में आवासीय और व्यावसायिक दरें पुरानी ही रहेंगी। शेष 53 वार्डों में आवासीय दरें यथावत हैं, जबकि कमर्शियल संपत्तियों पर 10% वृद्धि की गई है।

- भुवाणा और सवीना कृषि मंडी क्षेत्र को भी 0% बढ़ोतरी की श्रेणी में रखा गया है। 1,000 वर्गमीटर के प्लॉट पर 5% औसत वृद्धि से ₹15,000 और 15% वृद्धि से ₹45,000 तक अतिरिक्त स्टाम्प भार आएगा।

- डबोक एयरपोर्ट रोड, प्रताप नगर, बलीचा, तीतरड़ी, कविता और मदार जैसे विकसित हो रहे क्षेत्रों में 25 से 40% तक दरें बढ़ी हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Jobs Update: राजस्थान सरकार की बड़ी भर्ती, 24,712 सफाई कर्मचारी पदों पर निकली वैकेंसी

- शोभागपुरा, भुवाणा, 100 फीट रोड और सुखेर जैसे कमर्शियल हब में 15 से 30% वृद्धि हुई है। चांदपोल, हाथीपोल और पुराने शहर में बढ़ोतरी 10 से 15% तक सीमित है।

- फार्महाउस की रजिस्ट्री अब कृषि दर के 3 गुना मूल्य पर होगी। रिसॉर्ट्स का मूल्यांकन संबंधित क्षेत्र की व्यावसायिक दर के 75% पर होगा। होम लोन के दस्तावेज पर रजिस्ट्रेशन चार्ज 1% से घटाकर 0.5% (अधिकतम ₹1 लाख) किया है।

5379487