rajasthanone Logo
Rajasthan Jobs Update: राजस्थान में पहली बार संविदा पर सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती होगी। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

Rajasthan Jobs Update: राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 24 हजार 712 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती होगी। वहीं राज्य सरकार की ओर से प्रदेश की 183 से नगरीय निकायों (नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम) में संविदा के तहत यह भर्ती निकाली है। वहीं यब पहला मौका है, जब सरकार संविदा पर सफाई कर्मचारियों की सीधे भर्ती करने जा रही है। आपको बता दें कि 15 अगस्त से आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 28 सितंबर रखी गई है।

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला

मिली जानकारी के मुताबिक भर्ती में 21 से 40 साल की उम्र के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के बाद डॉक्यूमेंट की जांच होगी। इसके बाद लॉटरी के जरिए सफल अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। आवेदन राजस्थान स्वायत्त शासन निदेशालय की वेबसाइट या SSO आईडी के जरिए भरे जाएंगे।

24,712 सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती

आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की है। यानी अनपढ़ भी इस पद के लिए आवेदन कर सकता है। जबकि अभ्यर्थी के लिए किसी भी नगरीय निकाय में एक साल तक सफाई कार्य का अनुभव होना जरूरी है। भर्ती में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों को 7410 रुपए हर महीने सैलरी मिलेगी।

5379487