rajasthanone Logo
Tonk Mysterious Pot : घड़ा बाहर निकाल ग्रामीण लोग उस पर टूट पड़े और धातु के टुकड़े लेकर भागने लगे हालांकि पुलिस ने उन्हें वही रोक लिया और वापस धातु के टुकड़े इसी घड़े में रखवा दिए।

Tonk Mysterious Pot : राजस्थान के टोंक जिले में निवाई ब्लॉक में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चारागाह भूमि से खुदाई के दौरान भारी भरकम धातु का घड़ा बाहर निकला। घड़े में रखे टुकड़े सोने जैसे दिखाई देने की चर्चा फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और हालात इतने बिगड़े कि पुलिस को भीड़ संभालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। निवाई थाना क्षेत्र के सीदड़ा गांव में सामने आए इस घटनाक्रम ने स्थानीय लोगों की उत्सुकता के साथ-साथ प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है। खबर यह भी है कि घड़े से कुछ धातु के टुकड़े गायब भी हो गए हैं। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, शनिवार को सीदड़ा गांव की चारागाह जमीन पर पूजा पाठ के कुछ पात्र दिखाई दिए जिसके बाद स्थानीय लोगों को खजाने की आशंका हुई। इसकी जानकारी प्रशासन को दी गई। पुलिस बल के साथ मौके पर तहसीलदार पहुंचे और जेसीबी से खुदाई कराई। खुदाई के दौरान 100 से 150 किलोग्राम भारी भरकम घड़ा निकला, जो करीब 2 फीट ऊंचा और डेढ़ फीट चौड़ा था। इस घड़े में सोने जैसे दिखने वाली धातु के टुकड़े भरे थे।

खजाना देखते ही मची लूटपाट 

जैसे यह घड़ा बाहर निकाल ग्रामीण लोग उस पर टूट पड़े और धातु के टुकड़े लेकर भागने लगे हालांकि पुलिस ने उन्हें वही रोक लिया और वापस धातु के टुकड़े इसी घड़े में रखवा दिए। इसके बावजूद कुछ लोग इसे लेकर भाग निकले। प्रशासन ने इस कथित खजाने को ट्रेज़री ऑफिस में रखवा दिया और जांच शुरू कर दी है। 

किसका होगा ये धन?

शासन प्रशासन अब इस जांच में लगा है कि आखिर यह गड़े हुए धन का मामला है या फिर कुछ और? अगर खजाना है तो किसका है? बता दें भारतीय खजाना निधि अधिनियम के तहत मिट्टी से कोई भी चीज जिसका मूल्य दस रुपए से अधिक है इसे सरकारी कोष में जमा कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें...Khatu Shyam Temple News: जल्द बंद हो जाएंगे खाटू श्याम मंदिर के पट, जानें आखिर क्या है वजह

5379487