Bhilwara Traffic Update: भीलवाड़ा शहर में धनतेरस, रूपचौदस और दीपावली के त्योहार को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। त्योहार के दौरान बाजारों में भीड़ को देखते हुए 6 से 8 नवंबर तक वन-वे, पार्किंग और नो-व्हीकल जोन तय किए गए हैं। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि दोपहिया वाहन चालक अपने वाहन को सफेद लाइन के अंदर ही पार्क करें, जबकि चौपहिया वाहन चालक सड़क पर कहीं भी वाहन खड़ा न करें।
वन-वे और पार्किंग के नए नियम लागू
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पानी के कैंपर सप्लाई करने वाले टेम्पो और अन्य लोडिंग कार्यों में लगे वाहनों का प्रवेश सुबह 9 बजे से पहले ही रहेगा। इसके बाद इनका प्रवेश पूरी तरह निषेध रहेगा। ताकि बाजार में जाम की स्थिति पैदा न हो।
वहीं, जेंद्र मार्ग, मुरली विलास रोड से एसबीआई सायंकालीन शाखा से नगर निगम चौराहा से कोतवाली चौराहा से राजस्थान दाल बाटी रोड से शहर (रेलवे स्टेशन, सरकारी दरवाजा, गोल प्याऊ चौराहा, इंद्रा सर्कल व सूचना केंद्र) में वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।
यह भी पढ़ें- Kunhadi Road Project: कोटा में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, नहर के ऊपर बनेगी सड़क; 19 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार
मेवाड़ चैंबर से भोपाल क्लब से फ्रेंड्स मेडिकल के पास सेवा सदन रोड से शहर (रेलवे स्टेशन, सरकारी दरवाजा, गोल प्याऊ चौराहा, इंद्रा सर्कल व सूचना केंद्र) में वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। साथ ही बता दें कि आजाद चौक से ब्यावर वाली गली, रोड डेयरी से झूलेलाल सर्कल से रेलवे स्टेशन से शहर (रेलवे स्टेशन, सरकारी दरवाजा, गोल प्याऊ चौराहा, इंद्रा सर्कल व सूचना केंद्र) में वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। भीमगंज थाने से गुलमंडी होते हुए बड़ा मंदिर से झलकारी बाई सर्कल तक बड़े वाहनों / सवारी टेम्पू वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। एकतरफा यातायात व्यवस्था 6.11.2026 से लागू रहेगी, जबकि अन्य यातायात व्यवस्था 8.11.2026 को दीपावली के दिन दोपहर 2 बजे से लागू की जाएगी।








