Today Jaipur Gold Silver price : आज जयपुर के सर्राफा बाजार से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर आई है। सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी के तेवर अभी भी चढ़े हुए हैं। जयपुर के ही सर्राफा व्यवसायी पूरणमल सोनी बताते हैं कि बीते कई हफ्तों से सोने चांदी के दाम में उछाल बनी हुई है। उनका मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के मुकाबले चांदी की डिमांड अधिक है। इसी कारण इस समय चांदी के दाम में लगातार बढ़ोतरी बनी हुई है।
चांदी का भाव अभी तक के रिकॉर्ड स्तर को छूता हुआ
जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स द्वारा जारी आज के अपडेट में सोना चांदी दोनों के भाव में बढ़ोतरी को दर्शाया गया है। अतः ग्राहकों को चाहिए कि जयपुर सर्राफा मार्केट से सोना चांदी खरीदने से पहले रेट लिस्ट की पड़ताल कर लें।
सोने के भाव में गिरावट और चांदी में उछाल दर्ज किया गया
जयपुर सर्राफा मार्केट के अनुसार आज सोने के दाम में 1000 रुपए की गिरावट दर्ज हुई है। परिणामस्वरूप शुद्ध सोने का दाम 98,000 रूपए प्रति 10 ग्राम पर ठहरा है। साथ ही सोने के गहनों के दाम भी गिरे। इसमें भी 1000 रुपए की गिरावट के बाद ये 92,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ठहरा है। इसके ठीक विपरीत पिछले कई दिनों से चांदी के दाम में गिरावट के बाद आज दमदार 1000 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई जबकि कल 1200 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। बकौल सर्राफा व्यवसायी पूरणमल सोनी के अनुसार इस समय 10,9900 रुपए प्रति किलो चांदी के भाव हैं जो अभी तक का सबसे ऊंचा भाव है।
कब हैं गिरावट के आसार?
विशेषज्ञों के अनुसार 6 जुलाई के आसपास सोने चांदी के दाम गिरने शुरू हो सकते हैं क्योंकि 6 जुलाई को देवशयन एकादशी के कारण मांगलिक कार्य न के बराबर संपन्न होंगे।1 नवम्बर यानि देवोत्थान एकादशी तक यही स्थिति बनी रहने की संभावना है। इसी प्रकार मलमास के समय भी सोने चांदी के दामों में गिरावट देखी जाती है।
ये भी पढ़ें...Jaipur Gold Silver Price: एक लाख के नीचे आया सोना ! जानें आज जयपुर में क्या है रेट

 होम
होम वेब स्टोरीज
वेब स्टोरीज ई-पेपर
ई-पेपर 
         

 
		          
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
     
         
         
         
         
        
 
        





