rajasthanone Logo
Summer Skin Care: आज हम आपके साथ गर्मियों में स्किन की देखभाल करने के टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Summer Skin Care: गर्मियों में धूप, पसीना और धूल के चलते त्वचा काफी ज्यादा बेजान दिखाई देने लगती है। ऐसे में महिलाएं अपनी त्वचा की सुरक्षा के लिए कई तरह के नुस्खे अपनाती हैं। ऐसे में आपको बता दें कि रात में त्वचा की देखभाल करना भी बहुत जरूरी है। अगर आप अपनी स्किन में कालापन, टैनिंग की समस्या देख रहे हैं, तो ऐसे में आपको नाइट केयर रूटीन जरूर अपनाना चाहिए। आज हम आपको इस लेख में आपकी स्किन को बेहतर बनाने के लिए नाइट केयर रूटीन के बारे में बताने जा रहे हैं। इसे अपनाने के बाद आपकी स्किन चमकदार दिखने लगेगी।

नाइट स्किन केयर रूटीन

आपको बता दें कि स्किन केयर में माना जाता है कि रात के समय त्वचा की प्राकृतिक मरम्मत (रिपेयर) होती है। इसलिए रात के समय त्वचा खुद को रिपेयर करती है। अगर आप सोने से पहले त्वचा की सही देखभाल करेंगे, तो आपको अपनी त्वचा में काफी फर्क नजर आएगा। ऐसे में आप अपनी स्किन केयर रूटीन को मौसम के हिसाब से तय करें। अगर मौसम गर्म है, तो स्किन केयर भी उसी हिसाब से अपनाएं। ऐसे में आप रात को सोने से पहले पानी से मुंह धोने के बाद किसी हल्के क्लींजर से चेहरे को साफ करें। ऐसा करने से स्किन साफ रहेगी और ड्राई भी नहीं लगेगी।

अगर आपको टैनिंग हो रही है, तो आप रात के समय टोनर लगाएं। ऐसे में आपके पोर्स टाइट होंगे और स्किन फ्रेश लगेगी। इसके बाद आप चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। रात को मॉइश्चराइजर लगाना बहुत जरूरी होता है। यह आपकी स्किन को हाइड्रेट रखता है। कोशिश करें कि आप नॉन-ऑयली मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। आपको बता दें कि स्किन केयर का मतलब यह नहीं है कि आपको केवल ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना है। इसके साथ-साथ आपको अपनी स्किन को हाइड्रेट भी रखना है। ऐसे में आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और अपनी डाइट सही तरीके से लें। वहीं, मार्केट के केमिकल वाले प्रोडक्ट्स को नजरअंदाज करें। कोशिश करें कि आप घरेलू उपाय ज्यादा से ज्यादा अपनाएं।

रात में करें ये आसान उपाय

गर्मियों के मौसम में पके केले में दूध पाउडर और शहद मिलाकर फेस पैक बनाएं और चेहरे पर लगाएं। वहीं, ओट्स और टमाटर का रस मिलाकर भी फेस पैक तैयार कर सकते हैं। इसे लगाने से आपके पोर्स टाइट होंगे और टैनिंग की समस्या कम होगी। अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स हैं, तो इसके लिए आप नमक के पानी का हल्का स्प्रे कर सकते हैं। वहीं, आप अपने चेहरे पर खीरे या आलू के स्लाइस लगाकर भी चेहरे को चमकदार बना सकते हैं। गर्मी में आप मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर या फिर बेसन का फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं। इसे लगाने से त्वचा से अतिरिक्त तेल निकलता है और स्किन फ्रेश रहती है। अगर आप चेहरे के ब्लैकहेड्स हटाना चाहते हैं, तो उसके लिए पपीते का इस्तेमाल करें।

5379487