Sikar Fire News: सीकर से बहुत ही दर्दनाक खबर सामने आई है जहां शनिवार सुबह 4 बजे 2 इलेक्ट्रिक गाड़ियों के शोरूम में भीषण आग लग गई। बता दें कि दोनों शोरूम और उसमें रखे 40 इलेक्ट्रिक व्हीकल जल गए। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि पास के ऑटो पार्ट्स के शो रूम को भी चपेट में ले लिया।
ढाई घंटे में आग पर काबू पाया गया
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दमकल की 5 गाड़ियों से करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट आग लगने का कारण बताया जा रहा है। वहीं SHO राजाराम लेघा ने बताया कि सबसे पहले आग बीएस ऑटोमोबाइल में लगी जो बढ़ते-बढ़ते बच्चन मोटर्स तक पहुंच गई। दोनों शोरूम पूरी तरह से जल गए।
करोड़ों के नुकसान की आशंका
शोरूम मालिक भैरोंसिंह शेखावत का मकान शोरूम के पीछे ही है। पुलिस मौके पर पहुंची उससे पहले भैरोंसिंह शेखावत और उनका परिवार मौके पर पहुंच गए थे। आग लगने से करोड़ों के नुकसान की आशंका है। एसएचओ ने बताया कि यह घटना सुबह 4 की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। आग को पूरी तरह से काबू पाने में करीब ढाई घंटे का समय लग गया।
यह भी पढ़ें- Road Potholes: मानसून में गड्ढों से मिलेगी राहत, सड़क से मरम्मत तक हर कदम की GPS से होगी निगरानी
आग पास में ही स्थित हुंडई के ऑटो पार्ट्स के शोरूम तक पहुंच गई। जिसमें भी स्पेयर पार्ट्स, एयर कंडीशन सहित लाखों रुपए का सामान जल गया। SHO राजाराम लेघा ने बताया कि भैरोंसिंह शेखावत का बीएस ऑटोमोबाइल और बच्चन मोटर्स नाम से इलेक्ट्रिक वाहनों को दो शोरूम है। जिसमें बीएस ऑटोमोबाइल में इलेक्ट्रिक स्कूटी, बाइक और बच्चन मोटर्स ऑटो, ई-रिक्शा का है। मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों शोरूम में करीब 40 इलेक्ट्रिक स्कूटी, इलेक्ट्रिक बाइक और इलेक्ट्रिक ऑटो थे। बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह से करीब साढ़े 3 करोड़ रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा। पुलिस को अंदेशा है कि शॉर्ट सर्किट होने से शोरूम में आग लगी होगी। फिलहाल यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा








