rajasthanone Logo
RPSC New Guidelines: RPSC की आगामी भर्तियों में नया नियम लागू किया गया है।अब दिव्यांग अभ्यर्थियों की दोबारा मेडिकल जांच होगी ।

RPSC New Guidelines: आयोग की वर्तमान और आगामी भर्तियों में दिव्यांग (पीडब्लूबीडी) श्रेणी के अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया बदल जाएगी। राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने स्पष्ट किया है कि दिव्यांग आरक्षण का दावा करने वाले दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित अभ्यर्थियों की दिव्यांगता की जांच अब संभागीय मुख्यालयों पर गठित डिसएबिलिटी वेरिफिकेशन बोर्ड करेगा।

अभ्यर्थी के पास पहले से दिव्यांग प्रमाण-पत्र होने पर भी अंतिम पात्रता वर्तमान मेडिकल मानकों के अनुसार बोर्ड की ओर से जारी प्रमाण-पत्र के आधार पर तय होगी। पुराने दिव्यांग प्रमाण-पत्र के आधार पर आरक्षण का लाभ सुनिश्चित नहीं होगा। आरपीएससी को अपने भर्ती विज्ञापनों में यह शर्त भी शामिल करनी होगी कि आवेदन के समय प्रत्येक दिव्यांग अभ्यर्थी के पास वैध यूडीआईडी (यूनिक डिसएबिलिटी आइडेंटिफिकेशन) कार्ड होना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें- Sikar Protest News: सोनम वांगचुक को जबरन उठाने के विरोध में SFI का आक्रोश, सीकर में निकाली शवयात्रा

अजमेर के जेएलएन मेडिकल कॉलेज सहित जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर के मेडिकल कॉलेजों व संबद्ध अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के डिसएबिलिटी वेरिफिकेशन बोर्ड गठित किए जाएंगे। प्रत्येक बोर्ड में संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सक होंगे और आवश्यक मानक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। यदि कोई अभ्यर्थी बोर्ड की रिपोर्ट से असंतुष्ट होगा तो वह उसी संभागीय मुख्यालय में गठित अपीलीय मेडिकल बोर्ड के समक्ष अपील कर सकेगा। अपीलीय बोर्ड में प्रारंभिक बोर्ड से वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

5379487