rajasthanone Logo
Sikar Protest News :दिल्ली में सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सीकर में SFI ने प्रदर्शन किया। इस दौरान अमित शाह का पुतला भी फूंका।

Sikar Protest News:दिल्ली में चल रहे धरने से आज सुबह सोनम वांगचुक को जबरदस्ती उठाने पर शनिवार को सीकर में स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने आक्रोश जताया है। जिन्होंने शाम को देश के गृह मंत्री अमित शाह के पुतले की ढाका भवन से लेकर कल्याण सर्किल तक शवयात्रा निकाली। इसके बाद कल्याण सर्किल पर पुतला दहन किया गया।
ऐसे में उनका कहना है कि इसके विरोध में स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाया गया है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे रहे और अब सरकार बदसलूकी करने पर उतर आई है। लेकिन हम किसी भी हाल में पीछे हटने वाले नहीं है। 

यह भी पढ़ें- Jaipur Crime News: धोखे से बुलाकर पड़ौसी ने युवती से किया दुष्कर्म, डेढ़ महीने तक रखा बंधक बनाकर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 20 जुलाई को दिल्ली में होने वाले संसद मार्च में सीकर से भी बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स मौजूद रहेंगे। जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते तब तक  स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज

स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के विजेंद्र ढाका ने बताया कि कई दिनों से दिल्ली में सोनम वांगचुक NTA को भंग करने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। जिन्हें आज सुबह दिल्ली पुलिस के द्वारा जबरन उठाकर डिटेन किया गया। इतना ही नहीं वहां मौजूद अन्य स्टूडेंट्स के साथ भी बदसलूकी गई।

5379487