rajasthanone Logo
RPSC Agriculture Result 2025: इस बार RPSC भर्ती में चौंकाने वाला रिजल्ट सामने आया है। जहां 552 पदों के लिए केवल 48 अभ्यर्थियों का ही चयन हुआ है। ऐसे में अधिकांश पद खाली रहेंगे।

RPSC Agriculture Result 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्राध्यापक-कृषि (स्कूल शिक्षा) भर्ती-2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत स्कूल लेक्चरर के कुल 552 पदों पर नियुक्ति की जानी थी, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से केवल 48 अभ्यर्थियों का ही चयन हो सका है। यानी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी चयन के लिए निर्धारित न्यूनतम अंक भी हासिल नहीं कर पाए हैं। बता दें कि आयोग की ओर से 26 नवंबर 2026 को परिणाम घोषित किया गया।

आपको बताते चलें कि आयोग ने 20 अगस्त 2026 को अस्थाई सूची जारी की थी। इसके बाद कृषि विभाग की ओर से पात्रता जांच की गई। अब आयोग की ओर से कोई आरक्षित सूची जारी नहीं की गई। साथ ही बता दें कि सिलेक्शन के लिए एग्जाम में मिनिमम 40 प्रतिशत मार्क्स लाने का नियम है। कुल 552 पदों में से विभिन्न वर्गों के लिए पदों का वर्गीकरण किया गया है। सामान्य वर्ग के अंतर्गत सामान्य श्रेणी के 120 पद, सामान्य महिला के 34 पद, विधवा के 13 पद तथा विच्छिन्न विवाह/परित्यक्ता के 4 पद निर्धारित किए गए हैं। 

एससी के अंतर्गत सामान्य श्रेणी के 82 पद, सामान्य महिला के 25 पद, विधवा के 10 पद तथा विच्छिन्न विवाह/परित्यक्ता के 2 पद निर्धारित हैं। इसी प्रकार, अनुसूचित जनजाति एसटी के लिए सामान्य श्रेणी के 64 पद, सामान्य महिला के 17 पद, विधवा के 7 पद तथा विच्छिन्न विवाह/परित्यक्ता के 2 पद निर्धारित किए गए हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी के अंतर्गत सामान्य श्रेणी के 70 पद, सामान्य महिला के 20 पद, विधवा के 8 पद तथा विच्छिन्न विवाह/परित्यक्ता के 2 पद निर्धारित हैं।

5379487