Unique Things Of Ranthambore: राजस्थान का रणथंभौर प्रकृति प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग जैसा ही है। यहां पर लोग बाघ देखने के लिए आते हैं। लेकिन इन एडवेंचर्स एक्टिविटीज के अलावा यहाँ और भी खूबसूरत नजारे हैं। आईए जानते हैं कि सफारी के अलावा आप यहां क्या-क्या कर सकते हैं।
भव्य रणथंभौर किला
यह किला रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान में एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। इस किले का निर्माण दसवीं शताब्दी में किया गया था। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल किया गया है। यहां पर आपको भव्य द्वार और प्राचीन मंदिर देखने को मिलते हैं।
त्रिनेत्र गणेश मंदिर में करें दर्शन
यह मंदिर रणथंभौर किले के अंदर है और यहां पर भगवान गणेश की एक मूर्ति स्थापित है। इस मूर्ति की खास बात यह है कि इसमें श्री गणेश की तीन आंखें हैं। यहां पर आने वाले लोग इस मंदिर में जरूर दर्शन करते हैं और भगवान से सुख समृद्धि की प्रार्थना करते हैं।
खूबसूरत सुरवाल झील
यह झील पक्षी प्रेमियों को काफी पसंद आएगी। यहां पर कई तरह के प्रवासी पक्षी आते हैं। जैसे कि फ्लेमिंगो और सारस क्रेन। पक्षी प्रेमी और प्रकृति प्रेमियों को यह जगह काफी पसंद आएगी।
राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय
अगर आप इतिहास प्रेमी है तो यह जगह आपको खूब पसंद आने वाली है। इस जगह का निर्माण 2007 में किया गया था। यह रामसिंहपुरा के पास स्थित है। यहाँ आपको समृद्ध वनस्पतियों और जीवों के बारे में जानकारी मिलेगी। यहां आपको पश्चिमी भारत की प्राकृतिक विरासत के बारे में भी शिक्षित किया जाता है और यह सब कुछ प्रदर्शनी द्वारा होता है।
शिल्पग्राम में बिताइए वक्त
रामसिंहपुरा के पास स्थित शिल्पग्राम एक खूबसूरत शिल्प गांव है। अगर आप राजस्थानी संस्कृति और परंपरा के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां आपको जरूर जाना चाहिए। यह गांव 2013 में स्थापित किया गया था और आज यह एक नृवंशविज्ञान संग्रहालय के रूप में जाना जाता है।
इसे भी पढ़े:- Laxman Sagar: प्राकृतिक सुंदरता का लेना चाहते हैं आनंद तो यह जगह है सिर्फ आपके लिए, बोटिंग के साथ लीजिए ऊंट सफारी का मजा