Pali District Laxman Sagar: राजस्थान के पाली जिले की पहाड़ियों के बीच स्थित लक्ष्मण सागर पर्यटकों को काफी आकर्षित कर रहा है। यह पहले एक शिकार लॉज हुआ करता था। यहां की शांत झीलें और ग्रामीण परिवेश यहां की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। आईए जानते हैं यहां आप किन-किन चीजों का आनंद ले सकते हैं।
सुंदर झीलों के बीच करें नौका विहार
यहां से सबसे आकर्षित अनुभव में से एक है नौका विहार। यहां आप पारंपरिक लकड़ी की नांव में बैठकर हरी भरी पहाड़ियों के बीच मनोरम दृश्य का आनंद ले सकते हैं। झीलों की कलकलाहट, पक्षियों के चहचहाहट और ठंडी ठंडी हवाएं आपको खूबसूरत एहसास कराएंगी।
ग्रामीण परिवेश की सैर
यहां आप आसपास के गांव में पारंपरिक जीवन शैली का अवलोकन कर सकते हैं। यहां आप क्षेत्रीय रीति रिवाज का आनंद लेने जा सकते हैं। यहां आपको घाघरा और ओढ़नी पहनी हुए महिलाएं और रंगीन पगड़ी पहने पुरुष यहां के इतिहास और संस्कृति की भावपूर्ण प्रस्तुति पेश करते नजर आएंगे।
ऊंट सफारी
अगर आप राजस्थान जाएं और ऊंट सफारी का आनंद ना ले तो आपकी यात्रा अधूरी ही है। लक्ष्मण सागर ऊंट सफारी के लिए सबसे शानदार जगह है। यहां पर आप रेतीले रास्ते से गुजर कर सुंदर सूर्यास्त के नजारे देख सकते हैं।
राजस्थानी जायके का उठाइए लुत्फ
यहां पर आपको एक से बढ़कर एक राजस्थानी व्यंजन चखने को मिलेगा। यहां आप दाल बाटी चूरमा, गट्टे की सब्जी और केर सांगरी जैसे स्थानीय व्यंजन खाने को मिलेंगे। यह सब कुछ स्थानीय शेफ द्वार ताजा सामग्री का इस्तेमाल करके तैयार किया जाता है।
योग और ध्यान
जो लोग आंतरिक शांति और मानसिक स्पष्टता की तलाश में है उनके लिए यह एक खूबसूरत जगह साबित होगी। यहां पर आगंतुक अपनी सुबह की शुरुआत झील के किनारे योगा करने से करते हैं। यहां पर योग और ध्यान लगाने से प्रकृति के साथ एक जुड़ाव महसूस होता है।
इसे भी पढ़े:- Fake PM Kisan Yojana: फर्जी पीएम किसान योजना ऐप के नाम पर हो रही है ठगी, राजस्थान साइबर क्राइम ब्रांच ने लोगों से की अपील