rajasthanone Logo
Rajasthani Kofta: आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं राजस्थानी की उस मशहूर सब्जी के बारे में जो स्वाद में सबको पीछे छोड़ देती है। हम बात कर रहे हैं राजस्थानी कोफ्ते की सब्जी की। आईए जानते हैं इसे घर पर कैसे बनाएं।

Rajasthani Kofta: राजस्थान का भोजन न केवल स्वाद का खजाना है बल्कि संस्कृति और परंपरा का एक जीवंत प्रतिबिंब भी है। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं राजस्थान की एक ऐसी ही सब्जी के बारे में जो देहाती सादगी को समृद्ध मसालेदार स्वादों के साथ मिलती है। हम बात कर रहे हैं राजस्थानी कोफ्ते की सब्जी की। तो आईए जानते हैं इसे बनाने की विधि। 

स्वाद में भरपूर राजस्थानी कोफ्ते की सब्जी 

यह सब्जी आम तौर पर त्योहार या फिर विशेष पारिवारिक समारोह के दौरान ही तैयार की जाती है। सब्जी में नम और तुम्हारे रंग के कोफ्ते होते हैं जिन्हें आम तौर पर बेसन या फिर लौकी से बनाया जाता है। इस सब्जी को रोटी, पराठे या फिर उबले हुए चावल के साथ खाया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जितनी स्वादिष्ट यह सब्जी है उतनी ही बनाने में आसान है। तो आईए जानते हैं कैसे बनती है यह सब्जी। 

मसालेदार बेसन के कोफ्ते 

सबसे पहले कोफ्ते को बनाने के लिए बेसन का उपयोग किया जाता है। यह कोफ्ते और कुरकुरे होने तक डीप फ्राई किए जाते हैं। कोफ्तों को बनाने के लिए बेसन में दरदरी पिसी सौंफ, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और ताजा धनिया मिलाया जाता है। इसके साथ इन्हें अंदर से नरम बनाने के लिए थोड़ा सा बेकिंग सोडा भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाद इस बैटर को सावधानी से गर्म तेल में डाला जाता है। जिससे छोटे-छोटे पकोड़े बनते हैं। जो फूलने के बाद सुनहरे भूरे रंग के हो जाते हैं।  पक जाने के बाद इन्हें टिशू पेपर पर निकाल लें जिससे अतिरिक्त तेल निकल जाए। 

कैसे बनाएं मसालेदार ग्रेवी 

मसालेदार गरीबी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को बारीक काट ले। उसके बाद कटे प्याज को तब तक तलें जब तक की वे अपनी प्राकृतिक मिठास ना छोड़ दें और सुनहरे रंग के ना हो जाए। इसके बाद उसने अदरक लहसुन का पेस्ट और कटी हुई हरी मिर्च डालें जिससे ग्रेवी में तीखापन आएगा। इसके बाद इसमें लाल टमाटर प्यूरी को तब तक पकाए जब तक की वह गाढ़ी ना हो जाए और तेल अलग ना छोड़ दे। इसके बाद इस बेस में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डाल दें। थोड़ा सा पानी डालकर ग्रेवी को थोड़ी स्थिरता दें। ग्रेवी को ज्यादा पतला न करें।

इसके बाद जब ग्रेवी तैयार हो जाए तो कोफ्तों को धीरे से उबलते हुई ग्रेवी में डाल दे।  इसके बाद इन कोफ्तों को ग्रेवी में धीमी आंच पर पकाएं। लेकिन इस बात का हमेशा ख्याल रखें कि कोफ्ते टूटे ना। आखिर में ऊपर से ताजा धनिया के पत्ते डालकर इस ग्रेवी को रोटी के साथ गरमा गरम सर्व करें।

ये भी पढ़ें:- Rajasthan 10th Result: इस हफ्ते जारी हो सकता है 10वीं का रिजल्ट, जानिए कैसे चेक करें अपना परिणाम

5379487