rajasthanone Logo
Rajasthan Weather News: राजस्थान में अगले 3 दिन मौसम खराब रहेगा। 14-15 अक्टूबर को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। देखें ताजा अपडेट।

Rajasthan Weather:  राजस्थान में पिछले दिनों हुई आंधी, बारिश और अन्य मौसमी गतिविधियों के चलते मौसम में काफी बदलाव आया है। आज भी मौसम में ठंडक महसूस हो रही है। वहीं, रात के समय तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है। राजस्थान के 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिन में तेज धूप निकलने की वजह से अभी कुछ जगहों पर गर्मी का एहसास भी हो रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की आशंका जताई है। इसके चलते आने वाले तीन दिनों तक आंधी और बारिश होने की संभावना है।

कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना

आज राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके बाद 14 और 15 अक्टूबर को मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। इस दौरान कई जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही तेज बारिश होने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने इन मौसमी गतिविधियों को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में देखने को मिल सकता है। इन क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 14 अक्टूबर को 5 जिलों और 15 अक्टूबर को 11 जिलों में तेज बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।

तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली

वहीं, इस मौसमी सिस्टम का प्रभाव 16 अक्टूबर तक बने रहने की संभावना है। इसके चलते राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, जिससे तापमान में भी बदलाव हो सकता है। बताया जा रहा है कि दिन के समय कई शहरों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर भी पहुंच सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 10 और 11 अक्टूबर को राज्य के बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। इसके बाद से रात के तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है। बीते चार दिनों से मौसम में बदलाव जारी है, जिसके चलते रात के समय काफी ठंडक महसूस हो रही है।

यह भी पढ़ें- Power Cut Alert: जोधपुर के 52 इलाकों में बिजली कटौती, सुबह 7 बजे से शुरू होगा मेंटेनेंस कार्य

पिछले 24 घंटों की बात करें तो राजस्थान में सबसे कम न्यूनतम तापमान सिरोही में रिकॉर्ड किया गया, जहां तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, उदयपुर में न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में दिन के समय मौसम साफ रहा। धूप निकलने की वजह से कई शहरों के तापमान में बढ़ोतरी भी देखी गई। मौसम विभाग के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते राजस्थान के कई हिस्सों में आने वाले तीन दिनों तक आंधी और बारिश होने की संभावना है।

5379487