rajasthanone Logo
Power Cut Alert: जोधपुर में आज बिजली संकट देखने को मिल सकता है। आज 52 इलाकों में सुबह से कटौती की जाएगी। जानें आपके क्षेत्र में कब आएगी बिजली।

Power Cut: बिजली लाइनों के रखरखाव और मेंटेनेंस को लेकर जोधपुर में आज अलग-अलग 52 इलाकों में तीन से चार घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। शहर में बिजली लाइनों के रख-रखाव और मेंटेनेंस को लेकर अधिकांश इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 7 बजे से बिजली सप्लाई बंद कर दी जाएगी। 

जानें कौन से इलाकों में बंद रहेगी बिजली

सुबह 7 से 11 बजे तक

होटल चंद्रा, राजपूताना, शांति विहार कॉलोनी, आईजी बंगला, ऑफिसर मैस, शेर विलास कॉलोनी, आहूजा कॉलोनी, यूरो किड्स स्कूल वाली गली, नरपत निवास, व्यास कॉलोनी, मौसम विभाग, फिजिकल कॉलेज, सेंट्रल स्कूल स्कीम, कानाराम डेयरी, टेम्पो स्टैंड और एयरफोर्स स्टेशन के आस-पास इलाके, रामदेव कॉलोनी, केएन कॉलेज, उम्मेद क्लब, गोशाला मैदान, धर्म होंडा, धोबी घाट आस-पास क्षेत्र।

सुबह 8 से 11:30 बजे तक

नेहरू पार्क, हल्दी घाटी, आरएसएस ऑफिस, भाटी चाय, पारस ब्लड बैंक, शिवालिक कॉम्प्लेक्स, रोग निदान क्षेत्र के आस-पास

सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक

अंबेडकर कॉलोनी, मजदूर कॉलोनी, बरकतुल्ला खा कॉलोनी, जगदम्बा कॉलोनी, प्रताप नगर A, B, C, D, E, F सेक्टर, संजय गांधी A, B, C कॉलोनी, यूआईटी कॉलोनी, फैजा आम मस्जिद, आखलिया चौहरा, मसूरिया फिल्टर हाउस, 96 क्वार्टर, सदर पुलिस थाना, क सेक्टर, इंद्रा कॉलोनी, जे सेक्टर इलाके।

5379487