Rajasthan Crime News: जयपुर में आर्मी के एक जवान के युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी आर्मी जवान की युवती से दोस्ती हुई थी। वहीं, छुट्टी पर आने पर मिलने पहुंचे आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती का देहशोषण किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रविवार दोपहर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी फौजी से दोस्ती हुई थी
जांचाधिकारी ने बताया कि जयपुर की रहने वाली 25 साल की युवती से रेप हुआ है। आरोप है कि पश्चिम बंगाल में तैनात आर्मी जवान ने उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत के अनुसार करीब 6 महीने पहले उसकी इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी फौजी से दोस्ती हुई थी।
युवती से मिलने 3 दिन के लिए जयपुर आया
मिली जानकारी के मुताबिक, बातचीत बढ़ने पर दोनों ने मोबाइल नंबर शेयर कर लिए और फोन पर बातचीत करने लगे। आरोपी फौजी एक महीने की छुट्टी पर घर आया था। इस दौरान वह युवती से मिलने 3 दिन के लिए जयपुर आया। मिलने के दौरान आरोपी फौजी ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। और 3 दिन तक युवती के साथ रेप किया। पीड़िता के शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी ने शादी से मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी फौजी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।







