rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। चूरू में 2 इंच से ज्यादा बरसात रिकॉर्ड की गई है। आज भी कई जिलों में बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।

Rajasthan Weather: राज्य में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है, जिसके चलते राजस्थान में कई जगह पर अच्छी-अच्छी बारिश देखने को मिल रही है। राजस्थान में मानसून कमजोर पड़ने के बावजूद भी कई जगहों बारिश हो रही है। ऐसे में बीते दिन यानी शनिवार को कई जगहों पर बारिश देखने को मिली। इसके साथ ही आज 12 जिलों में हल्की बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।

लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के ऊपर मानसून वाले बादल अब गायब हो रहे हैं। वहीं विभाग का कहना है कि बीते दिन सबसे ज्यादा बारिश चूरू में देखने को मिली, जहां 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा। मानसून के कमजोर पड़ने के चलते लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आपको बता दें कि श्रीगंगानगर सबसे ज्यादा गर्म जिला रहा, जहां का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ेंं- Rajasthan Road Accident: जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण हादसा, PHED अधिकारी समेत 2 की मौत, एक घायल

15 जुलाई तक किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं

मौसम विभाग का कहना है कि 15 जुलाई तक किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं है। वहीं रविवार को झुंझुनू, सीकर, कोटपूतली, बहरोड़, अलवर, दौसा और भरतपुर में बारिश होने की आशंका है।

5379487