rajasthanone Logo
Rajasthan Road Accident: किशनगढ़ में भीषण एक्सीडेंट हो गया है। जहां कंटेनर में कार घुस गई और हादसे में AEN समेत दो दोस्तों ने अपनी जान गंवा दी।

Rajasthan Road Accident: जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे कंटेनर में घुस गई। हादसे में कार सवार AEN (असिस्टेंट इंजीनियर) समेत दो दोस्तों की मौत हो गई और एक गंभीर घायल है। आपको बता दें कि हादसा किशनगढ़ शहर थाना इलाके में नसीराबाद पुलिया के पास शुक्रवार तड़के करीब 3:45 बजे हुआ।

कार के परखच्चे उड़े, 2 की मौत

थानाधिकारी बन्नालाल जाट ने बताया कि इकोस्पोर्ट कार में सीकर के पीपराली रोड सूर्यनगर निवासी प्रदीप (30) पुत्र रामप्रसाद सर्वा, हरिपुरा के ललित कुमार (31) पुत्र कजोड़मल और फतेहपुर के अविनाश कुमार (32) पुत्र अनिल कुमार हुड्डा सवार थे। प्रदीप PHED में एईएन के पद पर पोस्टेड थे। वे दोनों दोस्तों के साथ अजमेर जा रहे थे।

तेज रफ्तार कार कंटेनर से टकराई

मिली जानकारी के मुताबिक, टोल बूथ से आगे उनकी कार तेज रफ्तार में चल रहे कंटेनर में पीछे से घुस गई। कार चकनाचूर हो गई। फ्रंट सीट पर बैठे प्रदीप और ललित की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे की सीट पर बैठा अविनाश गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद कार में फंसे शव और घायल अविनाश को बाहर निकाला। उन्हें राजकीय यज्ञनारायण (YN) जिला अस्पताल पहुंचाया। अविनाश को प्राथमिक इलाज के बाद अजमेर रेफर कर दिया। हादसे के बाद कंटेनर ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर ट्रैफिक को सुचारू कराया। कार को थाने में खड़ा किया गया है। पुलिस अज्ञात कंटेनर के बारे में टोल टैक्स के सीसीटीवी फुटेज से जानकारी जुटा रही है।किशनगढ़ के वाईएन अस्पताल में पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। किशनगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

5379487