rajasthanone Logo
Rajasthan Weather News: राजस्थान में आज कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं श्रीगंगानगर में पारा 41.4°C पहुंच गया।

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून की गतिविधियां अब कमजोर होती हुई दिखाई दे रही हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने आज से आने वाले एक सप्ताह तक राजस्थान के ज्यादातर जिलों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की आशंका जताई है। वहीं,  आज राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

कुछ हिस्सों में बारिश होने की आशंका

आपको बता दें कि भरतपुर, कोटा और जयपुर संभागों के कुछ हिस्सों में बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। इसके साथ ही कल पूरे राजस्थान में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं, 30 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगर पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो यहां मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सितंबर के शुरुआती दिनों में बारिश की गतिविधियों में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है। 7 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान में बारिश बढ़ने की आशंका है।

झालावाड़ में सबसे ज्यादा बारिश देखने को मिली

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। झालावाड़ में सबसे ज्यादा बारिश देखने को मिली, जहां 114 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया है।

आपको बता दें कि राजस्थान में सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में रिकॉर्ड किया गया, जहां तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राजस्थान में मौसम साफ रहने की वजह से गर्मी और उमस का असर भी कई इलाकों में देखा जा रहा है। जहां कुछ लोग तेज बारिश के चलते परेशान हैं, वहीं कुछ लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर, जयपुर, सीकर, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, बीकानेर और जैसलमेर में अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Roadways: आज रात 12 बजे से फ्री होगा रोडवेज सफर, रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी राहत

इस दौरान तेज हवाएं चलने की आशंका है। वहीं, जयपुर, अजमेर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और पाली में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। बारिश कमजोर होने से राजस्थान में अब तक सामान्य से कम बारिश वाले इलाकों में किसानों की चिंता बढ़ सकती है। वहीं, उम्मीद है कि आने वाले दो सप्ताह के दौरान कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहने की संभावना है।

5379487