Rajasthan Weather: राजस्थान में लगातार मानसून सक्रिय बना हुआ है। वहीं शनिवार को सीकर, सवाई माधोपुर, झालावाड़, उदयपुर समेत कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में अभी भी तेज गर्मी और उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आने वाले पांच दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी और ओडिशा तट पर बने वेल मार्क्ड लो प्रेशर सिस्टम तथा राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से से गुजर रही मानसून ट्रफ के प्रभाव से प्रदेश में आने वाले पांच दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। वहीं पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।
बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी
आपको बता दें कि झालावाड़, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जैसलमेर और बीकानेर को छोड़कर पूरे राजस्थान में येलो अलर्ट लागू है। ऐसे में अगर बीते दिन यानी शनिवार की बात करें तो बारिश की बात करें तो बरवाड़ा में 33 मिमी, झालरापाटन में 28 मिमी, दलोत में 60 मिमी और उदयपुर में 11 मिमी बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान में अभी भी गर्मी का असर बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- Ajmer Development News: अजमेर को मिलेगी नई सौगात, 2.1 किमी उत्तर-दक्षिण सड़क और डिवाइडर का निर्माण शुरू
प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 42.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जयपुर में हवा में नमी 90 प्रतिशत तक पहुंच गई, जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, उदयपुर में रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम सुहावना बना रहा।







