Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल चुका है। वहीं, ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। शनिवार की बात करें तो मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला। पूर्वी राजस्थान के जयपुर और भरतपुर संभाग में हल्के बादल छाए रहे। ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं, सुबह और शाम की सर्दी से लोगों को राहत मिली है।

आने वाले एक हफ्ते तक मौसम शुष्क रहने की संभावना

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, राजस्थान में आने वाले एक हफ्ते तक मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं, उत्तरी हवाओं से भी थोड़ी राहत मिलने की आशंका है। बीते दिन यानी 24 तारीख की बात करें तो जयपुर, टोंक, दौसा, अलवर, भरतपुर, करौली और उदयपुर में हल्के बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर धुंध भी देखने को मिली। बादल छाए रहने से इन शहरों में धूप का असर कमजोर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के 10 से ज्यादा जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

जानें शहरों का अधिकतम तापमान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शनिवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान की बात करें तो श्रीगंगानगर में 31.4 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 30.3 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 30 डिग्री सेल्सियस और जोधपुर में 30 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, चूरू में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान में आने वाले एक हफ्ते तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान सर्दी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- Nagaur 6 lane highway: सरकार ने लोगों को दिया तोहफा, नागौर से माकड़वाली तक बनेगी 6 लेन हाईवे

उदयपुर और कोटा संभाग में कुछ जगहों पर राहत देखने को मिल सकती है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जिलों में दिन के समय तेज धूप निकल सकती है। ऐसे में तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है।