Rajasthan Weather News: राजस्थान में इन दिनों जमकर बरसात हो रही है। प्री-मानसून से जयपुर, भीलवाड़ा, नागौर, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, जोधपुर और चूरू समेत अन्य कई जिलों में बरसात हो रही है। गुरुवार इन जिलों में जमकर बरसात हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 26 जून को भी राजस्थान के 33 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में प्री-मानसून की इस तूफानी बारिश से कल यानि गुरु वाल को कई जगहों से तबाही वाली तस्वीरें सामने आई है। राज्य में सबसे ज्यादा 56 मिमी बारिश जो है चूरू के सरदारशहर में हुई है।
जयपुर में बारिश का कहर
राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी कल यानी गुरुवार को 2 इंच बरसात हुई। दोपहर के बाद यानी करीब 3 बजे मौसम ने अचानक से करवट बदल ली और तेज हवाओं के साथ करीब 1 घंटे से भी ज्यादा देर तक बरसात का दौर जारी रहा। इस बीच जयपुर की सड़कों पर जलभराव देखने को मिला। वहीं रामनिवास बाग में रोड़ पर गाड़ियां चल रही थी तब तक एक नीम का पेड़ भी गिर गया। इसके साथ ही कई जगहों पर बिजली के पोल और पेड़ गिरने की तस्वीरें भी सामने आई।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Development: पीएम मोदी का राजस्थान को मेगा गिफ्ट, 1 लाख करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास










