rajasthanone Logo
Rajasthan Development: 4 जुलाई को राजस्थान को 1 लाख करोड़ की सौगात मिलने वाली है। पीएम मोदी रिफाइनरी उद्घाटन और मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास करेंगे।

Rajasthan Development: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को राजस्थान को 3 बड़ी सौगात देंगे। पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन के साथ-साथ जयपुर में मेट्रो फेज 2 का शिलान्यास और जोधपुर एयरपोर्ट टर्मिनल भी जनता को समर्पित करेंगे। इसके अलावा प्रदेश में 1 साल में हुई भर्तियों के 34 हजार चयनितों को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान को दूसरी बार एक लाख करोड़ से अधिक की सौगातें देंगे। पिछले सितंबर में बांसवाड़ा में 1.22 लाख करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। अब 79,450 करोड़ की रिफाइनरी, 14 हजार करोड़ के मेट्रो फेज-2, 500 करोड़ के जोधपुर एयरपोर्ट टर्मिनल सहित 1 लाख करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। केंद्र में 12 साल होने का सबसे बड़ा तोहफा प्रधानमंत्री ने राजस्थान को दिया है। 1 लाख करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स मिलने जा रहे हैं।

पीएम मोदी का राजस्थान को मेगा गिफ्ट

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की 4 जुलाई को बाड़मेर में रिफाइनरी के उद्घाटन के दौरान इसकी घोषणा कर सकते हैं। समझौते के तहत 1994 में राजस्थान को यमुना जल आवंटित हुआ था, लेकिन पानी नहीं मिल पाया। 32 साल बाद राजस्थान को यमुना जल का हक मिलने जा रहा है। पानी को पाइपलाइन से पहुंचाने का प्रस्ताव है। सीएम भजनलाल शर्मा ढाई प्रोजेक्ट को लागू करवाने के लिए प्रयासरत हैं। यमुना जल समझौते से शेखावाटी क्षेत्र के चूरू, सीकर, झुंझुनूं जिलों के कस्बों व गांवों को 577 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी मिलेगा। प्रोजेक्ट की लागत 33, 379 करोड़ रुपए है। इसमें से 3900 करोड़ रुपए भू अवाप्ति पर खर्च होंगे। 3.6 डाया मीटर की तीन पाइपलाइन डाली जाएगी।

यह भी पढ़ें- Ajmer Traffic Diversion: गुलाबबाड़ी आरओबी निर्माण के चलते एकता नगर मार्ग 7 दिन बंद, ट्रैफिक डायवर्ट

ऐसे में माना जा रहा है कि इन परियोजनाओं से राजस्थान के औद्योगिक, शहरी और जल संसाधन विकास को नई गति मिलेगी। विशेष रूप से रिफाइनरी, मेट्रो विस्तार और यमुना जल परियोजना से प्रदेश के लाखों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है।

5379487