Rajasthan Weather: कुछ दिनों से राजस्थान में मानसून से ब्रेक लगा हुआ था। ऐसे में आने वाले दिनों में फिर से बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। राजस्थान में अभी बारिश में 15% की कमी है। और आपको बता दें कि पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का इंतजार है। भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज कमजोर होकर परिसंचरण तंत्र में परिवर्तन हो चुका है। ऐसे में मानसून ट्रफ लाइन आज करनाल, रांची होकर गुजर रही है।
भरतपुर समेत कई इलाकों में होगी बारिश
ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दो से तीन दिनों में बारिश हो सकती है। वहीं भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभाग में बारिश होने की आशंका 21 जुलाई से जताई जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 22 और 23 जुलाई से कोटा, जयपुर और भरतपुर के कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं 22 से 28 जुलाई के बीच पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिलेगी। ऐसे में विभाग का कहना है कि मौसम की स्थिति के अनुसार मानसून के फिर से जोर पकड़ने की संभावना है। राजस्थान के कई हिस्सों में फसलों की बुवाई चल रही है। ऐसे में किसानों को सलाह है कि जब तक बारिश तेज नहीं हो, तब तक जरूरत पड़ने पर हल्की सिंचाई करें।
यह भी पढ़ें- RPSC New Guidelines: RPSC भर्तियों में बड़ा बदलाव, दिव्यांग अभ्यर्थियों की पात्रता अब मेडिकल बोर्ड करेगा तय
वहीं मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का दौर तेजी से आने वाला है। ऐसे में मिट्टी में नमी बढ़ेगी और खड़ी फसलों को फायदा पहुंचेगा। इसके साथ ही आपको बता दें कि आज जयपुर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं भरतपुर, धौलपुर और करौली में भी येलो अलर्ट जारी है। इसके साथ ही अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो अजमेर में 36.5 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 39.5 डिग्री सेल्सियस और श्रीगंगानगर में 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।








