Rajasthan Government Jobs: पेपर लीक के चलते रद्द की गई एसआई प्लाटून कमांडर भर्ती-2021 की पुनः परीक्षा अब 20 सितंबर को आयोजित होगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने मंगलवार को परीक्षा की नई तिथि जारी कर दी। आयोग इस परीक्षा के लिए करीब 3.83 लाख अभ्यर्थियों के हिसाब से तैयारियां कर रहा है। हालांकि, वर्ष 2021 में आवेदन करने वाले उन करीब 4 लाख अभ्यर्थियों को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है, जिन्होंने पिछली बार परीक्षा नहीं दी थी। फिलहाल आयोग इस पुनः परीक्षा को एक ही दिन में आयोजित कराने की तैयारी में जुटा हुआ है।
जगदीश विश्नोई को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
वहीं राज्य जयपुर एसआई भर्ती-2021 पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड जगदीश विश्नोई को राजस्थान हाईकोर्ट से मिली जमानत रद्द करवाने के लिए राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई सरकार की ओर से दायर एसएलपी पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को आरोपी जगदीश विश्नोई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के 16 जनवरी 2026 के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें विश्नोई को जमानत दी गई थी।
यह भी पढ़ें- NEET 2026 Cancelled: पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, नासिक कनेक्शन सामने आया; कई आरोपी हिरासत में
838 SI के आदेश रद्द
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जयपुर SI भर्ती-2021 निरस्त होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार को 838 सब इंस्पेक्टरों के नियुक्ति आदेश भी रद्द कर दिए। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग पहले ही भर्ती परीक्षा निरस्त कर चुका है।









