Rajasthan Rose Exhibition: जयपुर में गुलाब प्रेमियों के लिए इस सप्ताह का खास दिन आने वाला है। 7 और 8 फरवरी को मानसरोवर के सिटी पार्क में 51वीं अखिल राजस्थान गुलाब प्रदर्शनी शुरू हो रही है, जहाँ लगभग 300 अलग-अलग किस्मों के गुलाब का आनंद लिया जा सकेगा। सोसायटी के अध्यक्ष पवन अरोड़ा और मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। प्रदर्शनी में सरकारी और निजी दोनों तरह की नर्सरी हिस्सा लेंगी, और विजेताओं को 43 ट्रॉफी सहित करीब 200 पुरस्कार मिलेंगे। यही नहीं कार्यक्रम के आखिरी दिन पहले आओ पहले पाओ के तहत मुफ्त पौधे भी वितरित किए जाएंगे।
कल से दो दिवसीय प्रदर्शनी
51वीं अखिल राजस्थान गुलाब प्रदर्शनी कल यानी कि 7 फरवरी से शुरू होगा। इस दो दिवसीय प्रदर्शनी लगभग 300 किस्मों के गुलाब प्रदर्शित किए जाएंगे। दी रोज सोसायटी ऑफ राजस्थान द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में न केवल सरकारी और अर्द्ध- सरकारी नर्सरी बल्कि निजी गार्डन भी भाग लेंगे। बता दें इस प्रदर्शनी में एंट्री फ्री है। अंतरराष्ट्रीय गुलाब दिवस के दिन, 8 फरवरी को 500 गुलाब के पौधों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। यह वितरण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा।
प्रदर्शनी में क्या होगा खास?
दी रोज सोसायटी ऑफ राजस्थान से मिली जानकारी के मुताबिक इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित होंगे, जिनमें पूर्व प्रशासनिक अधिकारी और प्रमुख सचिव शामिल हैं। सोसायटी के जनरल सचिव अनिल कुमार भार्गव ने बताया कि बच्चों के लिए भी प्रदर्शनी में विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जो बच्चे यहां आएंगे उन्हें झूले, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाइट्रोजन शो और तारे देखने का अवसर भी मिलेगा। यही नहीं छात्रों के लिए गुलाब पर आधारित पेंटिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। जिसके तहत बच्चों को फ्री ड्राइंग सीट तो मिलेगी ही साथ में 43 ट्राफियों सहित लगभग 200 पुरस्कार दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें...Bharatpur Crime: The Birders Inn होटल से स्कॉर्पियो चोरी, घटना का CCTV फुटेज भी हुआ डिलीट








