rajasthanone Logo
Bharatpur Crime: भरतपुर के सारस चौराहे पर स्थित एक बर्ड्स इन होटल से 25 लाख का स्कॉर्पियो चोरी हो गया और घटनाक्रम के दौरान का सीसीटीवी फुटेज भी डिलीट हो गया। जानें क्या है पूरा मामला।

Bharatpur Crime: राजस्थान के भरतपुर जिले से एक गजब का मामला सामने आया है। भरतपुर के सारस चौराहे के पास द बर्ड्स इन होटल से एक 25 लाख की स्कॉर्पियो चोरी हो गई। इससे भी कमाल की बात है कि घटना के दौरान का वहां आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज भी गायब हो गए हैं। पीड़ित का नाम लोकेंद्र है जो कि अपने कुछ साथियों के साथ 5 फरवरी की रात सारस चौराहे पर स्थित बर्ड्स इन होटल में रुके हुए थे।

घटना का सीसीटीवी फुटेज डिलीट

वहीं होटल के बाहर पार्किंग में उन्होंने अपना स्कॉर्पियो पार्क किया था, लेकिन जब सुबह देखा तो स्कॉर्पियो ही गायब है। जब उन्होंने होटल वालों से पूछा तो उन्होंने कहा कि मेरी जिम्मेदारी आपको सलामत रखने की है ना कि आपका स्कॉर्पियो को सलामत रखने की। इससे भी कमाल की बात है कि जब पीड़ित ने होटल वालों से घटनाक्रम के दौरान का सीसीटीवी फुटेज मांगा, तो सुबह 4:00 बजे तक तो सीसीटीवी कैमरा चल रहा था और उस समय तक स्कॉर्पियो भी सही सलामत खड़ी थी, लेकिन उसके बाद कैमरा चलना ही बंद हो गया और इस दौरान स्कॉर्पियो चोरी हो गई।

होटल संचालक पर चोरी का शक

इसके अलावा जो एक दो अन्य कैमरे लगे थे, उसमें भी देखा गया कि किसी कैमरे को ऊपर कर दिया गया, तो किसी का डायरेक्शन मोड़ दिया गया। ऐसे में सवाल यही उठता है कि क्या खुद होटल संचालक ने स्कॉर्पियो चोरी करवाई, क्योंकि भला ऐसा कैसे हो सकता है कि घटनाक्रम के दौरान का सीसीटीवी फुटेज ही डिलीट हो गया हो और इसी संदेह के साथ पीड़ित ने भी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

5379487