Rajasthan Roadways: राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजस्थान में 1300 नई रोडवेज बसें खरीदी जाएंगी। इनमें से 300 बसों की खरीद प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक अगले महीने तक 200 और बसों की खरीदी हो जाएगी। इस प्रकार 500 बसों को जल्द ही दौड़ाया जाएगा। जबकि 800 नई रोडवेज बस भी इसी साल खरीदी जाएंगी। पिछले दो बजट से प्रदेश सरकार रोडवेज को बस खरीद और अनुबंध पर लेने के लिए सहयोग कर रही है।
इन रूटों पर होंगी संचालित
जानकारी के मुताबिक नई खरीदी गई बसों में सबसे ज्यादा संख्या एक्सप्रेस बसों की है जो कि प्रदेश की लाइफ लाइन मानी जाती हैं। 288 एक्सप्रेस बसें खरीदी गई हैं। कुल 300 में से 12 बसें सुपरलग्जरी श्रेणी की वोल्वो बसें होंगी। जिसकी एक बस की कीमत करीब डेढ़ करोड़ बताई जा रही है। ज़्यादातर बसें दिल्ली, जोधपुर, उदयपुर, माउंट आबू, चंडीगढ़ आदि रूटों पर संचालित होगीं।
कुछ ऐसी रहेगी नई रोडवेज बसों की संख्या
अनुबंध पर बसें - 300
एक्सप्रेस बसें - 150
स्टार लाइन नॉन एसी 2 बाय 2 बसें - 100
एसी 2 बाय 2 बसें - 30
सुपरलग्जरी बसें - 20
अन्य बसें - 200
इलेक्ट्रिक बसों का भी टेंडर जारी
राजस्थान रोडवेज के बेड़े में इस बार डीजल के साथ - साथ इलेक्ट्रिक बसें भी जोड़ी जाएंगी। राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने 300 इलेक्ट्रिक बसें अनुबंध पर लेने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। यह पहली बार है जब रोडवेज बसों में इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी। इन नई बसों के साथ रोडवेज पास कुल 4500 बस हो जाएंगी।
और पढ़ें...Who Is Sumitra Devi Sen: कौन है ये महिला? जिसे पीएम मोदी ने मंच पर किया प्रणाम…
यात्रियों की बढ़ेंगी सुविधा
रोडवेज बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों के लिए बस आसानी से मिल सकेंगी। इससे उनकी सुविधाएं भी बढ़ेंगी। राजस्थान से दिल्ली के लिए बसों की कमी है, उसमें भी इजाफा होने की उम्मीद है।