Roadways Update: राजस्थान रोडवेज ने मुख्यालय से 30 नई बसें मांगी हैं। जिसमें 4 बस एसी की हैं। आपको बता दें कि बसों के मिलने के बाद नए रूट के तौर पर एसी बसों को अजमेर से उदयपुर और अजमेर से जोधपुर मार्ग पर चलाया जाएगा। यहां अभी जयपुर से आने वाली एसी बसें ही संचालित होती हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि अजमेर से एसी बसें इस मार्ग पर नहीं हैं।
नॉन एसी बसों को लंबे एवं बंद पड़े रूटों पर काम में लिया जाएगा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नॉन एसी बसों को लंबे एवं बंद पड़े रूटों पर काम में लिया जाएगा। पिछले दिनों केकड़ी डिपो खुल जाने के बाद अजमेर से 18 बसें कम हो गई हालां कि इससे अजमेर-कोटा मार्ग पर फर्क नहीं पड़ा, उन बसों का डिपो बदला मगर मार्ग नहीं। वहीं कुछ रूटों पर बसें नहीं चल सकीं। रोडवेज के पुराने मालपुरा और टोडारायसिंह जैसे रूट पर भी बसें संचालित की जा सकेंगी।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Roadways: आज रात 12 बजे से फ्री होगा रोडवेज सफर, रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी राहत
मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ रूट को रोडवेज ने कम आय बताते हुए बंद कर दी थी जिन्हें वापस चलाने की तैयारी की जा रही है। अजमेर आगार के मुख्य प्रबंधक रवि शर्मा ने बताया कि बसों के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद बसों का संचालन किया जाएगा। इससे पहले प्रदेश के आगारों को दी गई नई बसों में अजमेर और अजयमेरु आगार को शामिल नहीं किया गया था।







