rajasthanone Logo
Panchayat Election 2026: अब धनतेरस पर वोटिंग नहीं होगी। वहीं अब चुनाव आयोग द्वारा पंचायत चुनाव का शेड्यूल बदला गया है।

Panchayat Election 2026: प्रदेश में तीसरे चरण में धनतेरस पर 3605 पंचायतों में होने वाली वोटिंग की तारीख निर्वाचन आयोग ने बदल दी है। इन पंचायतों में 6 नवंबर को मतदान होना था। शिक्षक, कर्मचारी संगठनों ने विरोध शुरू कर - दिया। भास्कर ने इस मुद्दे को उठाया। आखिरकार निर्वाचन आयोग ने पहले, दूसरे और तीसरे चरण के वोटिंग शेड्यूल में बदलाव कर दिया। इस बारे में निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह का कहना है कि धनतेरस पर्व के संबंध में धार्मिक आस्था और जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पंचायत चुनाव के प्रथम, द्वितीय व तृतीय चरण की तिथियों को एक दिन पीछे ले जाया जा गया है

को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान और पहुंच होगी। 22 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान कराया जाएगा। इसके बाद 23 अक्टूबर को पंच और सरपंच पद के लिए नामांकन होगा, जबकि 24 अक्टूबर को मतदान होगा। 25 अक्टूबर को उप सरपंच का चुनाव कराया जाएगा।

द्वितीय चरण में 27 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान और पहुंच होगी। 28 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। 29 अक्टूबर को पंच और सरपंच पद के लिए नामांकन होगा, जबकि 30 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके बाद 31 अक्टूबर को उप सरपंच का चुनाव कराया जाएगा।

तृतीय चरण में 2 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान होगा। 3 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान कराया जाएगा। 4 नवंबर को पंच और सरपंच पद के लिए नामांकन होगा, जबकि 5 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। इसके बाद 6 नवंबर को उप सरपंच का चुनाव होगा।

5379487