Rajasthan Weather: राजस्थान में पूरी तरीके से मानसून एंट्री कर चुका है। वहीं मौसम विभाग द्वारा कहा गया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में आने वाले चार से पांच दिनों में कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है। वहीं 2 से 5 जुलाई के बीच मानसून का असर और भी बढ़ने की आशंका है। इस दौरान कोटा उदयपुर संभाग के कई हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है। ऐसे में माना जा रहा है कि 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी, गर्जन और वज्रपात हो सकता है। इसको लेकर कुछ जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पश्चिमी राजस्थान में 44°C तक पहुंचेगा पारा
अगर पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो आगामी दिनों में उमस भरी गर्मी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मानसून के सक्रिय होने की पूरी आशंका है। वहीं 2 जुलाई से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश का दौर बढ़ेगा। वहीं 5 जुलाई के बीच प्रदेश के और ज्यादा हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। अगले तीन से चार दिनों में कोटा और उदयपुर संभाग के इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके अलावा जयपुर, भरतपुर, कोटा व बीकानेर संभाग के कई हिस्सों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Medical Staff: राजस्थान बना देश में पहला, स्वास्थ्य विभाग के लिए तैयार हुआ रियल टाइम HRMS
50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, बूंदी, डूंगरपुर, जयपुर, करौली, कोटा, सीकर और उदयपुर में गर्जन और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। वहीं बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में उमस अधिक होने की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।








