rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राज्य में धीरे-धीरे गर्मी तेजी से बढ़ रही है। वहीं कुछ जगहों का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। आइए जानते हैं राज्य का हाल।

Rajasthan Weather: राजस्थान में गर्मी की एंट्री हो चुकी है। वहीं पश्चिमी जिलों में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है। वहीं 20 से ज्यादा शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री या उससे ऊपर रिकॉर्ड किया गया है। वहीं कुछ जगहों पर रात के तापमान में बढ़ोतरी से सुबह शाम की ठंड भी कम हो रही है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में राज्य में हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

जानें मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान

होली तक आशंका जताई जा रही है कि कुछ इलाकों का तापमान 30 -37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में अगर दिन की बात करें तो बाड़मेर में सबसे ज्यादा गर्मी देखने को मिली है। वहीं बाड़मेर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही आपको बता दें कि कोटा में 30.9 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 30.6 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 30.7 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 30.7 डिग्री सेल्सियस, बारां में 30.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ऐसे में तापमान बढ़ने से सुबह शाम की ठंड भी अब खत्म हो रही है।

यह भी पढ़ें-  Bharatpur News: नियम तोड़ा तो AI दर्ज करेगा FIR, ट्रैफिक विभाग ने उठाया सख्त कदम

2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना

मौसम भाग के मुताबिक आने वाले दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि मार्च के शुरुआती दिनों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं बताया जा रहा है कि पश्चिमी राजस्थान में अभी से ही गर्म हवाएं चल रही है। दिन के समय में तेज धूप होने से तापमान तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में दोपहर के समय लोगों को तेज गर्मी महसूस हो रही है। अचानक से मौसम बदलने पर लोगों को सेहत का ख्याल रखने की सलाह है। 

5379487