Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर जिले में सड़क हादसे को कम करने के लिए और इससे जो मौतें होती है उसको भी काम करने के लिए ट्रैफिक विभाग ने नया नियम लागू किया है। अभी तक दिन में तो ट्रैफिक कंट्रोल में होता था, क्योंकि हर जगह पुलिस और कैमरे की निगरानी होती है, लेकिन रात होने के बाद ओवर स्पीडिंग के मामले बढ़ने के कारण हादसे की घटना भी बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए भरतपुर ट्रैफिक विभाग ने यह ऐलान किया है कि भरतपुर में जितने भी एक्सीडेंट को लेकर हॉटस्पॉट जगह है, वहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से निगरानी रखी जाएगी।
AI दर्ज करेगा FIR
ऐसे में अगर आप भरतपुर से हैं तो जरा सावधान हो जाइए, क्योंकि अगर कहीं ट्रैफिक पुलिस की निगरानी नहीं भी होगी तो भी आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की निगरानी में जरूर होंगे और अगर आपने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया तो सीधा आपका चालान कट जाएगा। अगर जुर्म बड़ा हुआ तो आरोपी के खिलाफ फिर भी दर्ज की जाएगी।
पिछले साल जिले में हादसे से 33 मौत
बताते चलें कि साल 2025 में भरतपुर जिले में 55 हादसे हुए और इनमें से 33 लोगों की मौत हो गई है। यह 55 हादसे जिन 10 जगहों पर हुआ है, उन्हीं 10 जगह को चिन्हित कर वहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी टेक्नोलॉजी ट्रैफिक नियमों का पालन हो सके, उसकी निगरानी रखने के लिए लगाया जाएगा। भरतपुर के एसपी दिगंत आनंद ने इसको लेकर कहा कि इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से भरतपुर के सभी 10 से 12 ब्लैक स्पॉट को जोड़ा जाएगा।
सबसे ज्यादा हादसे कहां होता है
इसमें केवलादेव पक्षी घना सरस चौराहा जैसे जगह भी शामिल होंगे, जहां अधिक हादसे होते हैं। इसको लेकर प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। अब जैसे ही इस प्रस्ताव को स्वीकार किया जाता है, इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। भरतपुर में जिन जगहों पर सबसे अधिक हादसे होते हैं, उनमें पहले स्थान पर लुलहरा है, जहां 2025 में 6 मौतें हुई।
सेवक चौराहा भी ब्लैक स्पॉट
इसके अलावा दूसरे स्थान पर हेलेना है, जहां पांच मौतें हुई, जबकि तीसरे स्थान पर सेवक चौराहा है, जहां 7 हादसे हुए और उनमें से तीन लोगों की मौत हुई है। ऐसे में इन्हीं जगहों पर प्रमुखता के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटीग्रेटेड ट्रैफिक सिस्टम लगाया जाएगा, ताकि लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन न करें जिससे कि सड़क हादसे कम हो सके।










