Rajasthan News:प्रदेश के छह हेलीपेड को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है। वहीं केंद्र की संशोधित आरसीएस-उड़ान योजना के तहत नागरिक उड्डयन विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि बैठक में चयनित स्थलों पर चर्चा हुई है। बताया जा रहा है कि अब कमेटी नाम फाइनल करेगी। इसके बाद वित्त विभाग और मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की मंजूरी लेकर प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा और फिर एयरपोर्ट विकसित करने का अंतिम निर्णय केंद्र की मंजूरी के बाद होगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि योजना का उद्देश्य छोटे शहरों और क्षेत्रीय इलाकों को हवाई सेवाओं से जोड़ना है। हालांकि, उड़ानें कब शुरू होंगी और किन शहरों के लिए संचालित होंगी, यह अंतिम चयन और स्वीकृतियों के बाद तय होगा।

राजस्थान में हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के कई हेलीपेड को एयरपोर्ट में बदलने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत डीग (कुम्हेर), तारपुरा (सीकर), मानपुर (आबूरोड), हमीरगढ़ (भीलवाड़ा), तलवाड़ा (बांसवाड़ा) और उत्तरलाई (बाड़मेर) के हेलीपेड को संभावित स्थलों के रूप में शामिल किया गया है। 

जानें इससे क्या फायदा होगा

- हवाई सेवा शुरू होने पर दूसरे शहरों तक पहुंचने का विकल्प मिलेगा।
- पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होने से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ सकती है।
- कारोबारियों का यात्रा समय बचेगा।
- परिवहन, होटल में रोजगार की संभावनाएं।