Rajasthan Weather: आज पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, मौसम विभाग द्वारा कुछ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि 13 अक्टूबर से कमजोर मौसम प्रणाली सक्रिय होने की वजह से बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में फिर से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं, अगर बीते दिन यानी शनिवार की बात करें, तो राजस्थान की ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ देखने को मिला। ऐसे में कई शहरों के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिली। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है।
बीकानेर से सीकर तक दिखेगा असर
वहीं, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, बाड़मेर और कोटा में अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। इन जगहों पर दिन के समय मौसम साफ रहा। वहीं, देर रात बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के कुछ इलाकों में मौसम बदला हुआ दिखाई दिया। इन इलाकों में बादल छाए रहे, वहीं कुछ जगहों पर ठंडी हवाएं भी चलीं। इससे लोगों को हल्की ठंडक महसूस हुई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ जगहों पर बूंदाबांदी होने की वजह से तापमान में गिरावट भी देखने को मिली है। राजस्थान में दिन की गर्मी कम होने के साथ ही रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है।
कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
आपको बता दें कि बीते दिन यानी शनिवार को कई शहरों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। इनमें उदयपुर सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि कल यानी 12 अक्टूबर को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके बाद 13 अक्टूबर से कमजोर मौसम प्रणाली सक्रिय हो सकती है, जिसका असर बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और सीकर में देखने को मिल सकता है। इन इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की भी आशंका जताई जा रही है।






