RPSC News: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में कैंडिडेट्स को भर्ती से संबंधित कोई समस्या होने पर वह अधिकारी के सामने बैठकर बता सकेंगे। हर महीने में 2 बार आयोग अध्यक्ष, मेंबर और अफसर कैंडिडेट्स की समस्याएं सुनेंगे। ऑनलाइन आवेदन करने पर हर 15 दिन में करीब 30 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन होगा। RPSC ने इसी महीने के आखिर तक संवाद पोर्टल लॉन्च करने की प्लानिंग की है। आपको बता दें कि आयोग अध्यक्ष ले. कर्नल केसरी सिंह की पहल पर आयोग ये नवाचार कर रहा है। ये सिलेक्शन आयोग के स्तर पर उनकी बताई समस्याओं के आधार पर होगा। फिलहाल कैंडिडेट्स की समस्याओं के समाधान के लिए ग्रीवेंस पोर्टल और प्री-लिटिगेशन कमेटी की ही व्यवस्था है। इसमें कैंडिडेट्स ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है, लेकिन मौखिक या सामने बैठकर शिकायत दर्ज कराने का ऑप्शन नहीं मिलता।
ऐसे में आयोग प्रशासन का मानना है कि युवाओं से संवाद जरूरी है। ऐसे में बातचीत करने की व्यवस्था शुरू की जा रही है। अब ऑनलाइन ही इन्टीग्रेटेड संवाद का ऑप्शन मिल सकेगा। आयोग के ग्रीवेंस पोर्टल पर इस साल 1 जनवरी से लेकर 9 अक्टूबर तक कुल 26 हजार 635 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इसमें से 26 हजार 426 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। 18 शिकायतें प्रोसेस में और 15 शिकायतें पेंडिंग हैं, जबकि 176 शिकायतों को रिजक्ट कर दिया गया है। खास बात ये है कि 99.88 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण 0 से 6 दिनों के भीतर किया गया। कैंडिडेट्स आयोग की वेबसाइट में डैश बोर्ड पर ग्रीवेंस पोर्टल के जरिए अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराएगा। यहां इंटीग्रेटेड संवाद के ऑप्शन पर क्लिक कर आयोग में अधिकारियों के सामने बैठकर अपनी समस्या बताने के लिए अप्लाई करेगा।
मिली जानकारी के मुताबिक, समस्याओं के आधार पर आयोग के स्तर पर सिलेक्शन किया जाएगा। इसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को आयोग परिसर में बुलाया जाएगा। यहां कैंडिडेट्स की समस्या को सुना जाएगा और उसके समाधान के लिए उचित कार्रवाई होगी। ग्रीवेंस पोर्टल पर इस साल कैंडिडेट्स का रूझान बढ़ा है। हालांकि इसके पीछे कारण ऑफलाइन शिकायतों को बंद किया जाना रहा है। वर्तमान में आयोग की ओर से केवल ऑनलाइन शिकायत ही ली जाती है। पिछले सालों में ऑफलाइन शिकायतें भी ली जाती थी, इस कारण ऑनलाइन प्राप्त होने वाली शिकायतों की संख्या कम होती थी







