rajasthanone Logo
Rajasthan Flight: दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंजेशन से हवाई यातायात प्रभावित हो गया है। वहीं अहमदाबाद-पुणे की 2 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट कर दी गईं।

Rajasthan Flight: दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंजेशन के चलते हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। इसके कारण अहमदाबाद और पुणे से दिल्ली जा रही दो फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2946 अहमदाबाद से दिल्ली जा रही थी, जबकि इंडिगो की फ्लाइट 6E-2661 पुणे से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। दिल्ली में लैंडिंग नहीं हो पाने के कारण दोनों विमानों को जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से क्लीयरेंस मिलने के बाद दोनों फ्लाइट को वापस रवाना किया जाएगा। वहीं, जयपुर से कुल्लू जाने वाली अलायंस एयर की फ्लाइट तकनीकी खामी के चलते कैंसिल हो गई। इसके अलावा दुबई से जयपुर आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट और जयपुर से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की उड़ान के संचालन में भी देरी हुई।

जयपुर से कुल्लू जाने वाली अलायंस एयर की फ्लाइट भी संचालित नहीं हो सकी। यह विमान पहले दिल्ली से जयपुर आना था और इसके बाद जयपुर से कुल्लू के लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन तकनीकी खामी के चलते विमान दिल्ली से ही रवाना नहीं हो पाया। इसके कारण जयपुर से कुल्लू जाने वाली उड़ान कैंसिल करनी पड़ी। इससे इस फ्लाइट से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दुबई से जयपुर आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट IX-196 के संचालन में भी देरी हुई। जबकि जयपुर से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-207 भी निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सकी। फ्लाइट के जयपुर से उड़ान भरने का समय सुबह 9:50 बजे था, लेकिन अब इसके सुबह 10:15 बजे कोलकाता के लिए रवाना हुई।

दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही प्रभावित होने के चलते दो फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया। एयर इंडिया की AI-2946 अहमदाबाद से दिल्ली जा रही थी। वहीं, इंडिगो की 6E-2661 पुणे से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। दिल्ली में लैंडिंग के लिए क्लीयरेंस नहीं मिलने के कारण दोनों विमानों को जयपुर भेजा गया। अब दिल्ली ATC से अनुमति मिलने के बाद विमानों को आगे रवाना किया जाएगा। इस बदलाव के चलते यात्रियों को अपनी आगे की यात्रा के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

5379487